बिलासपुर: नशे की हालत में पंचायत सचिव कर रहा था चुनाव ड्यूटी, जिला पंचायत सीईओ ने किया निलंबित
बिलासपुर: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 में लापरवाही बरतने पर बिल्हा विकासखंड के ग्राम खैरखुंडी के पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने यह कार्रवाई पंचायत निर्वाचन कार्यों में घोर लापरवाही और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण की है। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिल्हा ने नाम निर्देशन केंद्र, पंचायत भवन लखराम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे ड्यूटी पर…









