बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

Continue reading
बिलासपुर: साहिल कश्यप बने दक्षिण मंडल अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा

भाजपा युवा मोर्चा की सूची जारी बिलासपुर। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार को बिलासपुर में नई संगठनात्मक सूची जारी की गई, जिसमें साहिल कश्यप को दक्षिण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के साथ ही युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व साहिल कश्यप महामंत्री के रूप में संगठन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ विधानसभा एवं नगरीय निकाय चुनावों में अपने मंडल से भाजपा को निर्णायक बढ़त…

Continue reading
बिलासपुर: दृष्टि यूथ फाउंडेशन का “छोटा सा प्रयास”, बन रहा सैकड़ों जरूरतमंदों की उम्मीद

सेवा, संस्कार और संस्कृति से युवाओं को जोड़ने की अनूठी पहल बिलासपुर। सेवा भाव, सामाजिक जिम्मेदारी, धर्म और संस्कृति से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से दृष्टि यूथ फाउंडेशन द्वारा की जा रही पहल आज समाज के लिए प्रेरणा बनती जा रही है। “छोटे से प्रयास से शुरुआत” के संकल्प के साथ संस्था विगत 6 महीनों से निरंतर बिलासपुर रेलवे जंक्शन के बाहर निशुल्क भोजन वितरण सेवा संचालित कर रही है। दृष्टि यूथ फाउंडेशन द्वारा प्रति सप्ताह मंगलवार और शनिवार को लगभग 450 से 500 जरूरतमंद…

Continue reading
इस मामले के उजागर होते ही भ्रष्ट अधिकारियों की उड़ी नींद

₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया बिजली विभाग का सहायक अभियंता एसीबी का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन, कोरबा के दीपका में मचा हड़कंप कोरबा। एसीबी एवं आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तहत एक और भ्रष्ट अधिकारी रंगेहाथ पकड़ाया। एसीबी इकाई बिलासपुर ने कोरबा जिले के दीपका में सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग) के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम रलिया, जिला कोरबा निवासी श्यामता टंडन…

Continue reading
सेवा ही संकल्प है: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक चिकित्सा पहुँचा रहे अनिल टाह

बिलासपुर। श्रीमती शोभा टाह की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर में मानवता और सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिंगराजपारा में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 25 जनवरी को आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का ऐसा व्यापक स्वरूप देखने को मिला, जिसने हजारों जरूरतमंदों को राहत दी। शिविर में 26 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहाँ विभिन्न फैकल्टी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। नेत्र, दंत, हड्डी, सामान्य चिकित्सा, आयुर्वेद, होम्योपैथी…

Continue reading
बिलासपुर: 77वें गणतंत्र दिवस पर पं. देवकीनंदन चौक में भारतमाता की भव्य महाआरती

केंद्रीय मंत्री तोखन लाल साहू हुए शामिल, नन्हे कलाकार तनिष्क वर्मा ने बांधा समां बिलासपुर:  77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पं. देवकीनंदन चौक में मां भारतीय राष्ट्र जागरण मंच के तत्वावधान में भारत माता की भव्य महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भव्यता और श्रद्धा के साथ किया गया। इस दिव्य आयोजन में केंद्रीय मंत्री  तोखन लाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रश्मि बुधिया, मंच के संरक्षक डॉ. ओम माखीजा, अध्यक्ष विपुल शर्मा…

Continue reading
बिलासपुर: देशभक्ति की भावना जागृत करना समय की आवश्यकता – डॉ. विनय कुमार पाठक

  बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सागा लेआउट, बिलासपुर स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आया। राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत इस आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ (गोपालगंज, बिहार) के करकमलों से ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण वाजपेयी एवं शैलेन्द्र कछवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर समाज, संस्कृति एवं…

Continue reading
रायपुर ई-मंडी फर्जीवाड़ा: कार्रवाई से आगे सवाल—कितनी मजबूत है डिजिटल मंडी व्यवस्था?

रायपुर, 27 जनवरी 2026। कृषि उपज मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता और शासकीय राजस्व की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। नगरी कृषि उपज मंडी क्षेत्र के ग्राम घुटकेल स्थित थोक धान व्यापारी ‘शिवम ट्रेडर्स’ में ई-मंडी प्रणाली से जुड़ा गंभीर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में 5,656 क्विंटल धान के अवैध परिवहन और दस्तावेजों में कूट रचना के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने फर्म को सीलबंद कर दिया है तथा संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगरी के…

Continue reading
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ और विकसित राज्य का किया आह्वान

लोकतंत्र, संविधान और विकास के संकल्प के साथ प्रदेश में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस बिलासपुर। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सर्वोच्चता और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ 77वां गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास, देशभक्ति और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने शहीद सैनिकों एवं पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया तथा छत्तीसगढ़…

Continue reading
साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 में छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् का कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह सम्पन्न

रायपुर, 24 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 के अंतर्गत कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों और कवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज (बिहार) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे…

Continue reading