छत्तीसगढ़ी के सम्मान में अब देरी नहीं चलेगी — राजभाषा आयोग में जल्द हो नियुक्ति की मांग, बोले छत्तीसगढ़िया एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष तरुण कौशिक
बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष तरुण कौशिक ने राज्य सरकार से मांग की है कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति अब बिना किसी देरी के की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के पूरे पांच वर्ष बीत जाने के बावजूद आयोग निष्क्रिय रहा, जिससे छत्तीसगढ़ी भाषा और उसकी गरिमा को ठेस पहुँची है। तरुण कौशिक ने कहा कि राज्य की आत्मा उसकी मातृभाषा में बसती है, और छत्तीसगढ़ की आत्मा उसकी छत्तीसगढ़ी भाषा है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

















