बिलासपुर: तहसीलदारों के बीच नये सिरे से कार्य-विभाजन
बिलासपुर: जिला मुख्यालय की तहसील बिलासपुर में पदस्थ तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के बीच दायित्वों में नये सिरे से कार्य-विभाजन किया गया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी द्वारा इस संबंध में आज आदेश जारी किये गये हैं। जारी आदेश के अनुसार, तहसीलदार अतुल वैष्णव को राजस्व निरीक्षक मण्डल सरकंडा/कोनी के पटवारी हल्का मटियारी, मदनपुर, परसदा, भरारी, गतौरी एवं सेन्दरी का प्रभार सौंपा गया है। वहीं,अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन को राजस्व निरीक्षक मण्डल मोपका/जूना बिलासपुर के पटवारी हल्का जूना बिलासपुर, उरतुम, चांटीडीह, तालापारा, बिजौर एवं मोपका,…








