बिलासपुर: धार्मिक आयोजन में किसी भी प्रकार के अभद्र, फूहड़, अश्लील, फिल्मी गानों एवं नृत्य का प्रदर्शन न किया जाए, आयोजकों को एसपी रजनेश ने दिए स्पष्ट निर्देश
बिलासपुर, 29 सितंबर: पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बिलासा गुड़ी में नगर में आयोजित रास गरबा, जगराता, डांडिया और आगामी दशहरा त्योहार को लेकर आयोजकों और समितियों के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने उच्च न्यायालय और शासन प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रमों के संचालन की दिशा में स्पष्ट निर्देश दिए। एसपी रजनेश सिंह ने सभी आयोजकों को चेतावनी दी कि धार्मिक आयोजनों में किसी भी प्रकार के अभद्र, फूहड़ या अश्लील गानों और नृत्यों का प्रदर्शन नहीं होना…









