बिलासपुर में पत्रकारों का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ का भव्य महासम्मेलन, 300 से अधिक पत्रकार हुए शामिल

इतिहास रचा गया बिलासपुर में: पत्रकारों के बच्चों ने दी नृत्य की शानदार प्रस्तुति, छ.ग.प्रखर पत्रकार महासंघ का अनोखा महासम्मेलन

बिलासपुर | प्रदेश के सबसे बड़े पंजीकृत पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह जल संसाधन विभाग परिसर स्थित प्रार्थना सभा भवन में गरिमामय और भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे 300 से अधिक पत्रकारों ने सहभागिता कर इसे पत्रकार एकता का महाकुंभ बना दिया।

महासम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पहली बार किसी पत्रकार संगठन के मंच से पत्रकारों के बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभागार को तालियों की गूंज से भर दिया। वहीं छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित मास्टर तनिष्क वर्मा की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू एवं पार्षद दिलीप पाटिल शामिल हुए। अतिथियों ने पत्रकारों और उनके परिवारों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से पत्रकार हित में नई कल्याणकारी योजनाएं लाने की मांग की, जिससे पत्रकारों को आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिल सके।

अतिथियों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा एवं प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ पत्रकारों को संगठित करने और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से कार्य कर रहा है। विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि यह संगठन न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के पत्रकारों के लिए एक नई मिसाल बनकर उभर रहा है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज की रीढ़ हैं, जो तमाम कठिनाइयों के बावजूद जनहित में कार्य करते हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों और शासन को पत्रकारों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक पत्रकार एकजुट नहीं होंगे, तब तक पत्रकार हितों की लड़ाई मजबूत नहीं हो सकती। संगठन पत्रकारों की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।

महासम्मेलन के दौरान जांजगीर जिला इकाई का गठन किया गया और अखिलेश सिंह को जांजगीर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा, मुंगेली, कोरबा, कोंडागांव, बस्तर सहित प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में कमलेश शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, बिलासपुर प्रेस क्लब), वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र वर्मा, मनीष शर्मा, हरिभूमि की वरिष्ठ पत्रकार तारिणी शुक्ला, लोकस्वर की महिला पत्रकार उषा सोनी सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिल्पा कौशिक का भी विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में महिला पत्रकार गीता सोनी, रेशमा लहरे, लता गुप्ता, पुष्पा साहू सहित प्रदेशभर से आए पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर, प्रदेश सचिव सुधीर तिवारी, अजय द्विवेदी, मोहम्मद इसराइल, ध्रुव चंद्रा, उमाशंकर साहू सहित बिलासपुर जिला व ब्लॉक इकाई के पदाधिकारी—जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा, जिला उपाध्यक्ष भूषण श्रीवास, महासचिव गौतम बाल बोदरे, जिला सचिव उमाशंकर शुक्ला, अनिष गंधर्व, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष रूपचंद अग्रवाल सहित सैकड़ों पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ का यह महासम्मेलन पत्रकार एकता, सम्मान और भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक आयोजन साबित हुआ।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *