बिलासपुर: बुलडोजर परेड के बहाने भाजपा ने वोट नहीं डालने वालों के घर उजाड़ने का दिया संकेत- विजय

बिलासपुर: जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रदेश में बुलडोजर संस्कृति को लेकर चिंता जाहिर किया है। प्रेस नोट जारी कर विजय ने बताया कि उत्तरप्रदेश मंत्री के बिलासपुर आगमन पर बुलडोडर परेड कराया गया। इस बहाने जनता में दहशत फैलाने का काम किया गया है। बुलडोजर परेड के बहाने भाजपा ने वोट नहीं डालने वालों के घर उजाड़ने का संकेत भी दिया है। सवाल उठता है कि आखिर किस गरीब का घर भाजपा उजाड़ना चाहती है। जानकारी देते चलें कि सवा दस बजे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आगमन के पहले बेलतरा और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में बुलडोजर परेड किया गया। ना तो स्वतंत्रता दिवस का मौका था और ना ही 26 जनवरी का ही अवसर था। बावजूद इसके बुलडोजर परेड कराया गया। लोगों में दहशत फैलाने का काम भाजपा ने किया है। परेड के साथ गरीब और आम जनमानस में दहशत का वातावरण तैयार किया गया है। विजय केशरवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ अमन पसंद राज्य है। यहां के लोग ना केवल भोले भाले बल्कि अतिथियों के सम्मान में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं। लेकिन भाजपा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के स्वागत में बुलडो़जर परेड कर दहशत का संदेश दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इस बात को जनता किसी भी सूरत में सहन नहीं कनरे वाली है। केशरवानी ने कहा कि गांव गरीब की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं ने बुलजोडर परेड के साथ अपना असली चेहरा भी दिखा दिया है। लोकतंत्र में आज तक ऐसा गंदा खेल कहीं नही खेला गया। अब इस रिजल्ट भी भाजपा देखने को तैयार रहे। विजय ने दुहराया कि चार महीनों में ही प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। इसका जवाब लोकसभा में जनता देने को तैयार है। 

  • Related Posts

    बिलासपुर: अंतरराज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख की चोरी का सामान बरामद

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर जिलों में ज्वेलरी दुकानों से की गई लाखों की ठगी और चोरी के मामलों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बिलासपुर की सिटी कोतवाली पुलिस और ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की संयुक्त टीम ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लगभग 22 लाख रुपये की चोरी का सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले हैं। आरोपियों से 140 ग्राम…

    Continue reading
    बिलासपुर: खेलो इंडिया सीनियर वूमेन वुशु लीग का भव्य शुभारंभ

    बिलासपुर, 20 मार्च: खेलो इंडिया राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में खेलो इंडिया सीनियर वूमेन वुशु लीग का रंगारंग और भव्य शुभारंभ हुआ। भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 20 मार्च से 23 मार्च तक चलेगी। मुख्य अतिथि संजय पिल्लई (आई.पी.एस.) ने की सराहना उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि संजय पिल्लई (आई.पी.एस.) ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, और खेलों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की यह पहल सराहनीय है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *