बिलासपुर में दिव्यांगों के हक पर डाका: पूर्व विधायक शैलेश पांडे के करीबी और नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने किया फुटपाथ पर कब्जा, ठेकेदार और अधिकारियों से मिलीभगत उजागर, अमित कुमार तक पहुंची शिकायत!

बिलासपुर। पूर्व विधायक शैलेश पांडे के करीबी और वार्ड 19 कस्तूरबा नगर के पार्षद भरत कश्यप पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। भरत कश्यप ने ठेकेदार और स्मार्ट सिटी के सब इंजीनियर के साथ मिलकर दिव्यांगों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने वहां सीढ़ी बनाकर उसे निजी उपयोग में ला रहे हैं, जिससे दिव्यांगजनों के आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो गई है।

आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान पार्षद रहते हुए भरत कश्यप ने अपने पद का दुरुपयोग कर इस निर्माण को अंजाम दिया। अब जबकि राज्य और नगर निगम दोनों जगह भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद उनके अवैध कब्जे पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस ने भरत कश्यप को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी बना दिया है। सवाल उठ रहा है कि जब एक नेता खुद सार्वजनिक जगह पर अतिक्रमण कर रहा है, तो वह जनता की समस्याओं की ईमानदारी से आवाज कैसे उठा पाएगा?

हमने स्मार्ट सिटी के MD अमित कुमार से मांग की है कि इस अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी की मांग भी उठाई गई है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: खारंग में गूंजा वेद मंत्रों का स्वर, 28 बटुकों का सामूहिक उपनयन… प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

    बिलासपुर। परंपरा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला जब सरयूपारिण विप्र खारंग संघ द्वारा ग्राम नगोई (बेमा) में दो दिवसीय सामूहिक व्रतबंध संस्कार, वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 28 बटुकों के उपनयन संस्कार के साथ शुरू हुआ यह आयोजन पूरी तरह वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा ने बढ़ाई भव्यता, समाज ने दिखाई एकजुटता संस्कार के पश्चात खारंग परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों…

    Continue reading
    महावीर : अहिंसा और चेतना का अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमा

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) यह लेख महावीर के दार्शनिक चिंतन को एक अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमान के रूप में विश्लेषित करता है। इसमें वैदिक, उपनिषदिक, ब्राह्मणीय, जैन तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टियों के बीच एक समन्वित और समालोचनात्मक वैचारिक ढाँचा निर्मित किया गया है। लेख यह प्रतिपादित करता है कि अहिंसा, चेतना और अनेकांतवाद केवल आध्यात्मिक मुक्ति के साधन नहीं हैं, बल्कि वे आधुनिक युग के नैतिक, पर्यावरणीय और मनोवैज्ञानिक संकटों के समाधान हेतु एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *