डॉ. विनय कुमार पाठक बने ‘महामूर्खाधिराज’, न्यायमूर्ति बाजपेयी ‘भोकवाधिराज’ — बिलासपुर में ठहाकों के बीच सजा महामूर्ख सम्मेलन 2026

बिलासपुर।होली के रंग, व्यंग्य की धार और ठहाकों की गूंज के बीच बिलासपुर ने एक अनोखा और यादगार आयोजन देखा। भारत सरकार से पंजीकृत संस्था न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) के बैनर तले आयोजित “महामूर्ख सम्मेलन 2026” ने हंसी और मनोरंजन का ऐसा माहौल बनाया कि पूरा सभागार ठहाकों से गूंजता रहा। जो लोग किसी कारणवश इस सम्मेलन में नहीं पहुंच पाए, वे निश्चित ही इस अनूठे आयोजन को मिस कर बैठे।

कार्यक्रम का आयोजन जेपी वर्मा कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया, जहां हास्य, व्यंग्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

कार्यक्रम की शुरुआत संगीत की मधुर प्रस्तुति से हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित तनिष्क वर्मा ने ऑर्गन पर होली के पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद NFB ज्ञानदीप स्पर्श कन्या विद्यालय की प्राचार्या ज्योति तिवारी के मार्गदर्शन में दृष्टिबाधित बच्चियों अन्नपूर्णा, प्रियंका, आरती (हारमोनियम), अनुराधा (ढोलक), अंजू और काव्या ने नशा मुक्ति पर आधारित प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण हास्य एवं व्यंग्य कवियों की शानदार प्रस्तुतियां रहीं। कवि राकेश कुमार श्रीवास्तव (हास्य-व्यंग्य), सुरेश पैगवार (हास्य-व्यंग्य), श्रीमती सोमप्रभा तिवारी ‘नूर’ (श्रृंगार रस), मनोहर दास मानिकपुरी (छत्तीसगढ़ी गीत-गजल) तथा रमेश श्रीवास (छत्तीसगढ़ी व्यंग्य) ने अपनी चुटीली रचनाओं और तीखे व्यंग्य से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर तक ठहाके लगाते रहे।

इन हस्तियों को मिली हास्यपूर्ण उपाधियां

सम्मेलन की खास बात रही मंच से दी गई हास्यपूर्ण उपाधियां, जिसने कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया।

-थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक को “महामूर्खाधिराज” की उपाधि दी गई।
न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्र भूषण बाजपेयी को “भोकवाधिराज” की उपाधि से नवाजा गया।
समाजसेवी शैलेंद्र सिंह कछवाहा को “जोजवानंद” की उपाधि प्रदान की गई।
सोनकर कॉलेज मुंगेली के संचालक संतू लाल सोनकर को “भोकवानंद” की उपाधि दी गई।
बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा एवं सचिव संदीप करिहार को “मूर्ख सम्राट” की उपाधि दी गई।
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी को “मूर्खाधिराज” की उपाधि से सम्मानित किया गया।

इन उपाधियों की घोषणा होते ही सभागार में ठहाकों की गूंज और तेज हो गई और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ इसका आनंद लिया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में हंसी, सकारात्मकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हैं। होली के अवसर पर आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों को जोड़ने और तनावमुक्त करने का काम करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा उपस्थित लोगों ने इस सम्मेलन को प्रदेश का सबसे अनोखा और मनोरंजक आयोजन बताया।

इस संबंध में NHICF के डायरेक्टर पंकज खंडेलवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में रचनात्मकता, हास्य और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है तथा आगे भी ऐसे आयोजन आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अग्रवाल, साहित्यकार रमेश श्रीवास्तव, विष्णुकांत तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अतुलकांत खरे, बेमेतरा के पत्रकार नंदकुमार राजपूत, धरम वर्मा, तरुण शर्मा, मस्तूरी प्रेस क्लब के पदाधिकारी रघु यादव एवं उनकी टीम, शेख असलम, मोहन मदवानी, विकास रोहरा, कमल दुसेजा, दीपक, तरुण मिश्रा, सन्नू श्रीवास सहित सैकड़ों पत्रकार, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

  • Related Posts

    बिलासपुर: 25 साल की जैनब बनीं दाऊदी बोहरा समाज की पहली महिला एडवोकेट, हाईकोर्ट में लहरा रहीं कामयाबी का परचम

    (सुरेंद्र वर्मा – डॉ. शगुफ्ता परवीन) की कलम से विश्व महिला दिवस पर बिलासपुर की बेटी ने रचा इतिहास, बोलीं—हर लड़की को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए बोहरा जमात की पहली महिला एडवोकेट बनीं जैनब ओडवानी, उम्मीदों की नई आइकन बिलासपुर।विश्व महिला दिवस 2026 के मौके पर बिलासपुर की 25 वर्षीय जैनब ओडवानी ने एक नई मिसाल कायम की है। जैनब अपने शहर के दाऊदी बोहरा समाज की पहली महिला एडवोकेट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन कर रही…

    Continue reading
    बिलासपुर: होली जीवन में उत्साह और उमंग का संदेश देती है – डॉ. विनय कुमार पाठक

     रंग, रस और रचनात्मकता से सराबोर हुआ होली मिलन समारोह बिलासपुर। होली के पावन पर्व पर शहर में रंग, संगीत और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् द्वारा पुराना सरकंडा स्थित संस्कार भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और लोक परंपरा की रंगीन छटा बिखरती नजर आई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार) ने कहा कि होली केवल रंगों का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *