बिलासपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार: भ्रष्ट अधिकारी के संरक्षण में ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर के द्वारा बनाई गई गुणवत्ताहीन सड़क की पेच रिपेयरिंग में भी भारी अनियमितताएं

बिलासपुर, नेहरू नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ता दिख रहा है। नेहरू नगर क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट के तहत जिम्मेदार अधिकारी प्रवीण शुक्ला के निगरानी में बनी सड़क एक साल के अंदर ही बेहद खराब हो चुकी थी। गुणवत्ताहीन निर्माण के चलते सड़क पर लगा डामर उखड़ने लगा था, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जब न्यूज़ हब इनसाइट की टीम जिम्मेदार अधिकारी राजकुमार मिश्रा से बात की, उसके बाद ठेकेदार कमल ने मनमाने ढंग से डामर की लेयर सड़क पर बिछा दी. अगर आज आप सड़क का निरीक्षण करेंगे तो आपकी देखने को मिलेगा कि सड़क में डामर उटपटांग ढंग से बिछाया गया है जिससे दो पहिया वाहन का बैलेंस बिगड़ सकता है, किनारे तो डामर की लेयर बिछाई नहीं गई है.

हैरानी की बात यह है कि इस खराब सड़क की मरम्मत भी नियमों की अनदेखी करते हुए की गई। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर ने पेच रिपेयरिंग के काम में मनमानी की है।

भ्रष्ट अधिकारी का संरक्षण
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों ने ठेकेदार को संरक्षण दिया है। भ्रष्टाचार के कारण न केवल प्रोजेक्ट की गुणवत्ता प्रभावित हुई है, बल्कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की मूल भावना को भी ठेस पहुंची है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
नेहरू नगर के निवासियों का कहना है कि सरकार की योजनाओं को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते देखना दुखद है। न्यूज़ हब इनसाइट प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग करता है।

प्रशासन की जिम्मेदारी
यह घटना बिलासपुर प्रशासन के लिए एक चेतावनी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं में इस तरह की अनियमितताएं न केवल जनता के विश्वास को तोड़ती हैं, बल्कि सरकार की साख को भी प्रभावित करती हैं।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    क्या छिपा रहे हैं संजय चंदेल? बिलासपुर आदिवासी विभाग में RTI का समय सीमा में जवाब न देना किस ‘बड़े खेल’ का इशारा?

    RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड! ‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा! आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब!   बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली…

    Continue reading
    बिलासपुर: दिल को बचाने की जंग में SECL का बड़ा कदम, CMD से लेकर डॉक्टरों तक जुड़ा पूरा मुख्यालय

    विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *