बिलासपुर: तालाबों में हो रहे बेजा कब्जा को लेकर फिर चिंतित दिखे कलेक्टर अवनीश शरण

अवनीश शरण जी! टाउन हॉल की दीवार पर भ्रष्टाचार की रँगाई-पुताई करने वाले ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को ब्लैक लिस्टेड कर सब इंजीनियर रमन छाबड़ा को करें सस्पेंड

 

 

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में राज्य सरकार की योजनाओं और लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं का यथासंभव मौके पर समाधान के लिए ग्राम स्वराज की तर्ज पर बहुत जल्द अभियान शुरू होने वाला है। इसके पहले अधिकारी कर्मचारी अपने विभागीय काम-काज की समीक्षा कर लें। प्राप्त शिकायतों का निराकरण कर लें। उन्होंने तालाबों पर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अगले पन्द्रह दिवस में ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव के आधार पर बेजा कब्जा हटाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा संपन्न होने के बाद अफसरों को विकास कार्यों को तेज गति से करना होगा। जनता की समस्या, शिकायत एवं मांगों की जानकारी हासिल करने राज्य सरकार ग्राम स्वराज योजना पर विचार कर रही है। इसके शुरू होने के पहले अधिकारी विभागीय योजनाओं में कसावट लायें। पटवारी, पंचायत सचिव, आरएईओ, लाईनमेन से लोगों का ज्यादा काम होता है। ये सब अपने निर्धारित मुख्यालय में रहकर जनहित से जुड़े काम तत्परता से करें। 7 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का भी बड़ा आयोजन हो रहा है। गरमी के मौसम में पेयजल की समस्या के निराकरण पर ज्यादा ध्यान दें। जहां-जहां पर नलकूप में राईजर पाईप बढ़ाने की जरूरत है, ग्राम पंचायत की मूलभूत अथवा पन्द्रहवा वित्त आयोग की राशि का उपयोग किया जा सकता है।

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि अधिकांश कार्यालयों में उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक उपकरण लगाये जा चुके हैं। दो-तीन दिनों में बचे हुए विभागों को लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मस्तुरी क्षेत्र में राशन वितरण की शिकायत को देखते हुए एसडीएम को आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूल जतन योजना की भी बैठक में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रिपेयर के बाद इस साल बरसात में छत से पानी टपकेगा अथवा लिकेज होगा तो संबंधित सब इंजीनियर को निलंबित किया जायेगा। काम करने वाले ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड किया जायेगा। उन्होंने टीएल पंजी में दर्ज एक-एक प्रकरण की समीक्षा की और तेजी से इनका निराकरण करने के निर्देश दिए।

टाउन हॉल में सब इंजीनियर रमन छाबड़ा की निगरानी में हुई भ्रष्टाचार की रँगाई पुताई, देखिए तस्वीरें

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *