छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, लॉन्च की समाज की वेबसाइट

पद्मश्री फुलबासन यादव व प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. के. पी. यादव रहे मुख्य आकर्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ द्वारा 22 जून को रायपुर के बैस भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले यादव समाज के 30 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही समाज की डिजिटल पहचान को सशक्त करने हेतु “यादव समाज की आधिकारिक वेबसाइट” का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री फुलबासन यादव थीं, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में मेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. के. पी. यादव ने समाज को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सुशीला यादव व डॉ. जगदीश यादव मौजूद रहे।

समाज सेवियों को भी किया गया सम्मानित
इस अवसर पर समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज सेवियों को भी स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें बिलासपुर से श्री गिरीश यादव (समाज सेवा), सुश्री दीपा यादव (रोटी बैंक संचालिका), सुश्री दुर्गा यादव (खेल), डी. सी. यादव, आई. पी. यादव सहित अन्य कई नाम शामिल हैं।

मुख्य वक्ताओं का प्रेरणादायी संदेश
पद्मश्री फुलबासन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा, “यादव समाज को यदि उन्नति के मार्ग पर बढ़ना है तो संघर्ष और शिक्षा ही मूलमंत्र हैं। हमें मालिक बनने की दिशा में सोचना होगा।”
प्रो. के. पी. यादव ने यादव समाज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक अग्रसर होने की आवश्यकता पर बल दिया।

नेताओं ने रखे समाज को लेकर विचार
संघ के संयोजक नरेश यादव ने कहा कि “अब सभी शासकीय सेवकों को एकजुट होकर समाज को अग्रिम पंक्ति में लाने हेतु कार्य करना होगा।”

संघ के अध्यक्ष सुरेश यादव ने समाज को डिजिटल व सशक्त बनाने के लक्ष्य को प्राथमिकता बताया।
सचिव प्रभाकर कांत यादव ने पूरे प्रदेश के यादव समाज को एक सूत्र में जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

वृहद उपस्थिति ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा
कार्यक्रम में प्रदेशभर से यादव समाज के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें राजेश यादव, निरंजन यादव, माधव लाल यादव (रायपुर), गणेश यदु (गौसेवक), डॉ. सुनील यादव, ललित यादव सहित जांजगीर-चांपा, बलरामपुर, मुंगेली, कोरिया, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और बस्तर जिलों से आए सदस्य शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन डॉ. सुनील कुमार यादव ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में यादव समाज को “एक माधव, एक यादव” के संकल्प के साथ एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता बताई।

इस आयोजन में 400 से अधिक यादव समाज के सदस्य शामिल हुए और कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

  • Related Posts

    CG: सदन में गूंजा 100 एकड़ का मामला, लेकिन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की विज्ञप्ति में ये बड़े सवाल गायब!

    बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा विधानसभा में उठाया गया जमीन फर्जीवाड़ा मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है। विधायक ने नगर निगम, नगर एवं ग्राम निवेश (TCP) और राजस्व विभाग के अफसरों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। करीब 100 एकड़ जमीन पर टुकड़ों में ले-आउट पास कराने और सेवाभूमि को EWS के नाम पर स्वीकृत करने की बात कही। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में 50 शिकायतों की पुष्टि की और जांच कमेटी गठन का आश्वासन दिया।…

    Continue reading
    “संकल्प 2026: विकास का विज़न या वोट का समीकरण?”

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जब 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया, तो साफ था कि यह सिर्फ आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि राजनीतिक और आर्थिक दिशा तय करने वाला दस्तावेज है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बजट “SANKALP” थीम के साथ आया है — यानी वादों को जमीन तक पहुंचाने का दावा। अब सीधे मुद्दे पर आते हैं — यह बजट छत्तीसगढ़ वासियों के लिए कितना फायदेमंद और कितना जोखिम भरा है?  किसान: सरकार का सबसे बड़ा दांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *