बिलासपुर : करोड़ों के टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की, कई प्रमुख आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) के तहत हुए करोड़ों के टेंडर घोटाले में शामिल आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। इस घोटाले में दो कंपनियों ने मिलकर एक तीसरी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए गहरी साजिश की थी, और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई थी। साल 2021 में CGMSCL ने आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की सप्लाई के लिए टेंडर आमंत्रित किया था। आरोप है कि इस टेंडर के लिए बनाई गई शर्तें ऐसी थीं कि सिर्फ…









