बिलासपुर : दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिले महंगाई भत्ता — डॉ. सुनील कुमार यादव

बिलासपुर। प्रदेश के शासकीय कर्मचारी दीपावली से पहले राज्य शासन से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सह संयोजक एवं लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव ने कहा है कि राज्य सरकार को केंद्र के समान दे तिथि से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करना चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व में दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को बोनस दिए जाने की परंपरा थी, लेकिन अब वह बंद हो गई है। ऐसे में कर्मचारी समय…

Continue reading
बिलासपुर : पर्यवेक्षक उमंग सिंघार ने नहीं दिया पत्रकारों के सवालों का सटीक जवाब

बिलासपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक उमंग सिंघार संगठन सृजन अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर और मुंगेली जिले पहुंचे हैं। कांग्रेस भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंघार ने कहा कि कांग्रेस भवन में जनता की परेशानियों को सुना जाएगा और उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय में सरकारी दफ्तरों की तरह टाइमिंग तय रहेगी और समस्याओं को दर्ज करने के लिए तकनीकी टीम तैनात की जाएगी। हालांकि पत्रकारों के सवालों पर सिंघार संतोषजनक…

Continue reading
बिलासपुर : आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त पीसी लहरे के निगरानी में कार्य कर रहा बाबू मनोज तोड़ेकर 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सहायक आयुक्त पी.सी. लहरे के मौखिक आदेश पर मुंगेली में पदस्थ कनिष्ठ लेखाधिकारी शिव यादव बिलासपुर कार्यालय में संभाल रहा स्टोर का काम बिलासपुर रिश्वतकांड – बाबू तो पकड़ा गया, लेकिन सिस्टम कब सुधरेगा? बिलासपुर में एसीबी द्वारा आदिवासी विकास विभाग के बाबू मनोज तोनडेकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ना केवल एक व्यक्ति की करतूत का खुलासा नहीं है, बल्कि यह पूरे तंत्र पर सवाल उठाता है। जिस विभाग का दायित्व समाज के कमजोर और वंचित तबके के लिए योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू…

Continue reading
बिलासपुर में रेत खदान की ई-नीलामी : पारदर्शिता की जीत, लेकिन छोटे बोलीदाताओं की चुनौती

बिलासपुर : रेत खदानों का आवंटन अब पूरी तरह से एमएसटीसी पोर्टल के जरिए होगा। कागज़ी प्रक्रिया और ऑफलाइन निविदाओं में पारदर्शिता को लेकर जो सवाल उठते रहे, उन्हें देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। निश्चय ही, ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) एक आधुनिक, प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी व्यवस्था है। इससे सरकार को उचित राजस्व मिलेगा और बिचौलियों के लिए जगह कम होगी। लेकिन, यह व्यवस्था उतनी ही सफल होगी जितना इसमें छोटे और स्थानीय खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। यही वह वर्ग है जो अब भी…

Continue reading
बिलासपुर : अवैध वसूली का जहर और पुलिस व्यवस्था पर सवाल

पुलिस या दलाल: जनता पूछ रही है सवाल निलंबन काफी नहीं, सिस्टम पर सर्जरी जरूरी रक्षक बने भक्षक: कब तक चलेगा वसूली का खेल? सिर्फ निलंबन नहीं, जिम्मेदारी तय हो बिलासपुर की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि वर्दी की आड़ में आखिर कब तक आम जनता से अवैध वसूली का खेल चलता रहेगा? सीपत थाना के एएसआई पर लगे आरोप सिर्फ किसी एक व्यक्ति की गलती नहीं है, बल्कि यह पूरे पुलिस सिस्टम पर गहरा सवाल उठाता है। एक…

Continue reading
बिलासपुर में फर्जी मेडिकल बिल घोटाला : साधेलाल का कारनामा या सिस्टम की नाकामी?

फर्जी मेडिकल बिल कांड : साधेलाल अकेला दोषी या पूरा तंत्र जिम्मेदार? बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर द्वारा की गई जांच में शिक्षक एवं संकुल समन्वयक पौंसरा साधेलाल पटेल पर फर्जी चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक प्रस्तुत करने का मामला सामने आया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने साधेलाल पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर नियत किया गया है। जांच में सामने आया कि— साधेलाल पटेल ने अपने नाम से 7.73…

Continue reading
बिलासपुर: शरद पूर्णिमा पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन

प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी ने कवियों को किया सम्मानित बिलासपुर। शरद की उज्ज्वल चांदनी और साहित्यिक वातावरण के बीच प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज, बिहार) रहे। अध्यक्षता दुबे (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. गजेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ कवि सनत तिवारी एवं रमेश चन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कवियों को मिला सम्मान इस…

Continue reading
बिलासपुर: डॉ. विनय कुमार पाठक को मिला NHICF बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान

प्रतिभाओं का सम्मान गौरव की बात : तोखन साहू बिलासपुर। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फ़ाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा आयोजित विचार, विमोचन एवं सम्मान समारोह लखीराम ऑडिटोरियम में गरिमामयी वातावरण और राष्ट्रीय स्तर की भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे माननीय तोखन साहू, केन्द्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार , की उपस्थिति ने समारोह को विशेष महत्त्व प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) ने की। साथ…

Continue reading
विधानसभा संयोजक साहिल भाभा ने विधायक अमर अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक साहिल भाभा ने उनके निवास कार्यालय पहुंचकर भेंट की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दक्षिण मंडल कोषाध्यक्ष विशाल कश्यप, युवा मोर्चा महामंत्री साहिल कश्यप, शुभम मिश्रा, अरुज मिश्रा, मानस यादव, आकाश ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue reading
बिलासपुर : ग्राम सोंठी में मां बगलामुखी मन्नादाई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

बिलासपुर। जिले के सुदूर वनांचल ग्राम सोंठी (तहसील सीपत) स्थित प्राचीन बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर से शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। लगभग 400 वर्षों से पर्वत वासिनी मां मन्नादाई यहां विराजमान हैं। कलश यात्रा में 3000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे और पदयात्रा के साथ हुई इस यात्रा में ग्राम के सरपंच नीमा वस्त्रकार एवं जनपद प्रतिनिधि लक्ष्मी पोर्ते परिवार सहित उपस्थित रहीं। मां मन्नादाई सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल ने बताया कि यहां मां की आराधना करने वाले…

Continue reading