बिलासपुर : अरपा मैया की गोद में श्रमदान… एशिया के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट पर जुटे हजारों श्रद्धालु

रविवार से खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत बिलासपुर। सूर्य उपासना का महापर्व छठ अपने पूरे तेज और पवित्र आस्था के साथ संस्कारधानी बिलासपुर में प्रारंभ हो चुका है। शनिवार को अरपा माता की महाआरती के बाद रविवार सुबह तोरवा स्थित एशिया के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट पर श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों का जज़्बा देखने लायक रहा। सुबह 7 बजे से प्रवीण झा के नेतृत्व में घाट की सफाई और श्रमदान अभियान शुरू हुआ, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। करीब…

Continue reading
बिलासपुर: जुआरी पकड़े, पर पुलिस की पारदर्शिता पर सवाल — आखिर किसे बचा रहे हैं SP रजनेश सिंह के टीम के अधिकारी? विज्ञप्ति में देरी, अधूरी जानकारी, फोन न उठाने से संदेह गहराया

पुलिस के जिम्मेदार अफसर SSP रजनेश सिंह, CSP निमितेश सिंह और सिविल लाइन TI ने मीडिया का फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा स्व. बाबू राम कौशिक का बेटा संतोष कौशिक भी जुआ खेलते पुलिस की गिरफ्त में आया  जीनस पैलेस के संचालक पर कार्रवाई क्यों नहीं? आरोपियों के वाहनों का भी नहीं किया गया उल्लेख बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई संदेह के घेरे में — देरी, अधूरी जानकारी और फोन रिसीव नहीं करना … आखिर बचाया किसे जा रहा है? बिलासपुर। 25 अक्टूबर 2025 की रात महाराणा…

Continue reading
बिलासपुर : छठ महापर्व की महाआरती से अरपा तट गूंजा आस्था के स्वर, जनप्रतिनिधियों ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद

बिलासपुर। नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को माता अरपा की भव्य महाआरती से हुई। छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित इस महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। दीपों की लौ और भक्ति के नारों से अरपा का तट आलोकित हो उठा। कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत के रूप में श्री श्री 1008 त्यागी प्रेम दास जी महाराज उपस्थित रहे। वहीं मंच पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी…

Continue reading
बिलासपुर : भ्रष्टाचार पर बुलडोज़र या संरक्षण? आरोपी लिपिक सीएस नौरके की बहाली ने खड़े किए गंभीर सवाल — विवादित प्रभारी DEO विजय टांडे पर भी शक की सुई!

-कलेक्टर के हस्तक्षेप के बिना न्याय नहीं — जनता की निगाहें प्रशासन पर -विधवा शिक्षिका से रिश्वत लेने का आरोप लग चुका है — शिक्षा अधिकारी विजय टांडे पर -विभाग की छवि धूमिल करने वाले बाबू सीएस नौरके पर इतनी मेहरबानी क्यों? -विवादों से घिरे प्रभारी DEO विजय टांडे पर उठ रहे गंभीर सवाल बिलासपुर। शैक्षणिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई क्या सिर्फ दिखावा थी? यह बड़ा सवाल उस दिन गहरा गया जब चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में…

Continue reading
बिलासपुर शिक्षा के मंदिर में कलंक का दाग: गुरु बना अनुशासन का दुश्मन!

बिलासपुर। शिक्षा वह दीपक है जो समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है — पर जब वही दीपक धुएँ में डूब जाए तो सवाल उठना लाज़मी है। रहटाटोर प्राथमिक शाला, मस्तूरी का हालिया मामला यही आईना दिखाता है, जहाँ एक सहायक शिक्षक मनोज कुमार नेताम का मदिरापान और मांसाहार करते हुए स्कूल परिसर में वायरल वीडियो न केवल शर्मनाक है, बल्कि पूरे शिक्षकीय समुदाय की गरिमा पर प्रश्नचिह्न है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने जिस तत्परता से कार्रवाई की है — तत्काल प्रभाव…

Continue reading
बिलासपुर : तोरवा छठ घाट बनेगा आस्था का केंद्र — 60 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, कलेक्टर-एसएसपी ने ली समीक्षा बैठक

बिलासपुर। दीपावली के बाद अब बिलासपुर में आस्था का महापर्व छठ पूरे उत्साह से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। शहर का प्रसिद्ध तोरवा छठ घाट, जो पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के संयुक्त तत्वावधान में पिछले 25 वर्षों से आयोजन का मुख्य केंद्र रहा है, इस बार फिर श्रद्धालुओं से भरेगा। समिति का दावा है कि यह विश्व का सबसे बड़ा स्थायी छठ घाट है। इस वर्ष 27 और 28 अक्टूबर को व्रती श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे।…

Continue reading
बिलासपुर छठ घाट की तैयारी में जुटा नगर निगम — निरीक्षण पर पहुंचीं मेयर पूजा विधानी, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

विश्व के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट तोरवा में सफाई, प्रकाश और पार्किंग व्यवस्था युद्धस्तर पर जारी बिलासपुर। दीपावली के बाद मनाए जाने वाले छठ महापर्व की तैयारी बिलासपुर में जोरों पर है। शहर के विभिन्न छठ घाटों में से सबसे बड़ा और प्रमुख तोरवा छठ घाट एक बार फिर मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। दावा किया जाता है कि यह विश्व का सबसे बड़ा स्थायी छठ घाट है। आगामी 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होने वाले छठ महापर्व को लेकर घाट…

Continue reading
बिलासपुर में दीपावली से पहले चौक-चौराहों की सजावट में जुटा नगर निगम — पर सवाल, ठेका किसे और कितने में? बजट कितना है?

बिलासपुर। दीपावली के पहले शहर को चमकाने की तैयारी में नगर निगम जोर-शोर से जुटा है। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों की मरम्मत, रंग-रोगन और लाइटिंग का काम किया जा रहा है ताकि त्योहार से पहले शहर सुंदर और आकर्षक दिखे। नगर निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कई चौक-चौराहों की टाइलें उखड़ चुकी थीं, ग्रिल जर्जर हो गई थी और रंग फीका पड़ने से चौक की सुंदरता पर दाग लग गया था। अब इन स्थलों पर मरम्मत,…

Continue reading
बिलासपुर : मेयर पूजा विधानी ने किया तोरवा छठ घाट का निरीक्षण — सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

मेयर पूजा विधानी ने किया तोरवा छठ घाट का निरीक्षण — सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश बिलासपुर। दीपावली के बाद छठ महापर्व की तैयारियां शहर में जोरों पर हैं। शहर के प्रमुख तोरवा छठ घाट पर इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार सुबह बिलासपुर महापौर पूजा विधानी ने अपने अमले के साथ छठ घाट पहुंचकर चल रहे साफ-सफाई कार्य और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने घाट पर…

Continue reading
बिलासपुर में दीपावली से पहले चौक-चौराहों की सजावट में जुटा नगर निगम — पर सवाल, ठेका किसे और कितने में? बजट कितना है?

बिलासपुर। दीपावली के पहले शहर को चमकाने की तैयारी में नगर निगम जोर-शोर से जुटा है। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों की मरम्मत, रंग-रोगन और लाइटिंग का काम किया जा रहा है ताकि त्योहार से पहले शहर सुंदर और आकर्षक दिखे। नगर निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कई चौक-चौराहों की टाइलें उखड़ चुकी थीं, ग्रिल जर्जर हो गई थी और रंग फीका पड़ने से चौक की सुंदरता पर दाग लग गया था। अब इन स्थलों पर मरम्मत,…

Continue reading