बिलासपुर में दीपावली से पहले चौक-चौराहों की सजावट में जुटा नगर निगम — पर सवाल, ठेका किसे और कितने में? बजट कितना है?

बिलासपुर। दीपावली के पहले शहर को चमकाने की तैयारी में नगर निगम जोर-शोर से जुटा है। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों की मरम्मत, रंग-रोगन और लाइटिंग का काम किया जा रहा है ताकि त्योहार से पहले शहर सुंदर और आकर्षक दिखे।

नगर निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कई चौक-चौराहों की टाइलें उखड़ चुकी थीं, ग्रिल जर्जर हो गई थी और रंग फीका पड़ने से चौक की सुंदरता पर दाग लग गया था। अब इन स्थलों पर मरम्मत, सिविल वर्क और रंग-रोगन का काम तेजी से किया जा रहा है, जिससे शहर की सूरत बदलने लगी है।

नगर निगम प्रशासन ने न तो खर्च का ब्यौरा सार्वजनिक किया गया है, न ही ठेकेदार का नाम बताया गया।

हालांकि, यहाँ एक बड़ा सवाल खड़ा होता है —
– आखिर इस पूरे काम में कितना खर्च हो रहा है?
– खर्च का मद कौन सा है?
– और यह काम किस ठेकेदार को दिया गया है?

नगर निगम प्रशासन ने अब तक इन सवालों का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। 

शहरवासियों का कहना है कि “त्योहार पर सजावट अच्छी बात है, लेकिन जब सरकारी धन खर्च हो रहा है तो जनता को भी हिसाब मिलना चाहिए।”

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *