बिलासपुर: मारवाड़ी युवा महिला जागृति सखा ने बच्चों को दिखाया जादू शो
जादूगर अजूबा ने संस्था के प्रेसिडेंट सरिता अग्रवाल व सीमा अग्रवाल को मंच पर किया सम्मानित बिलासपुर। तिलिस्मी दुनियां के बेताज बादशाह जादूगर सम्राट अजूबा का शो न्यायधानी बिलासपुर के शिव टॉकीज मे सुपर हिट हो गया है और जो भी शो को देख रहा है वो शो के दौरान एक अद्भुत आनंद की अनुभूति महसूस कर रह है। आज के शो में मारवाड़ी युवा महिला जागृति सखा के पदाधिकारियों ने आर्थिक रूप से शो टिकट लेने में असमर्थ बच्चों को जादूगर अजूबा का शो दिखाया।…
















