बिलासपुर: लो आ गयी सोने की चिड़िया का नाट्य मंचन सम्पन्न
बिलासपुर शहर की प्रतिष्ठित रंग संस्था संगम नाट्य समिति बिलासपुर द्वारा नाटक सोने की चिड़िया का मंचन शाम 4 बजे नेहरू चौक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर में किया गया। जिसका निर्देशन शैलेन्द्र मणि कुशवाहा द्वारा किया गया। यह प्रस्तुति भारत देश में चल रहे भारत रंग महोत्सव (भारंगम) के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन भारत रंग महोत्सव 2024 में वसुधैव कुटुम्बकम की परिकल्पना को साकार करने के लिए किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य…