बिलासपुर: रिचलूक किड्स प्ले स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
बिलासपुर: रिचलूक किड्स प्ले स्कूल राजकिशोर नगर का वार्षिकोत्सव प्यारे-प्यारे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन का प्रारंभ मुख्य अतिथि अरुण सिंह चौहान (जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी चंचल सलूजा के द्वारा मां सरस्वती की पूजा व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। स्वागत के पश्चात, kG – 2 के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात प्ले नर्सरी के बच्चो की फैंसी ड्रेस प्रस्तुति हुई। नर्सरी के बच्चों ने मेरा जूता है जापानी और हम है राही प्यार…

















