बिलासपुर: आनंद सागर सेवा प्रवाह के द्वारा की गई निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था

बिलासपुर: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष , 20 अप्रैल शनिवार के दिन मदन द्वादशी ,वामन द्वादशी बहुत ही शुभ दिन है। आज विष्णु देव के वामन अवतार की पूजा की जाती है ।इस शुभ अवसर पर द्वादशी तिथि को “आनंद सागर सेवा प्रवाह “के द्वारा नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। जल ही जीवन है, अप्रैल माह के शुष्क मौसम में राह चलते लोगों का कंठ भी सूखने लगता है ,शुष्क होता है कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम अपने साथ पानी का बोतल लेकर…

Continue reading
बिलासपुर: मिस्टिंग मशीन से यात्रियों को मिल रही है भीषण गर्मी में भी शीतल वातावरण

बिलासपुर: मंडल रेल प्रशासन द्वारा बिलासपुर स्टेशन में यात्रियों को मौसम के अनुकूल बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है | इसी संदर्भ में गर्मी के दिनों में स्टेशनों के प्लेटफार्म में यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने तथा शीतल भरा वातावरण की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म 01 में लगे मिस्टिंग मशीन की सुविधा को टेस्टिंग के पश्चात् चालू कर दिया गया है। पूरे प्लेटफार्म को कवर करने हेतु हावड़ा एंड एफओबी के बाहर से…

Continue reading
बिलासपुर: सरकार बदलने के बाद अकबर खान और तैयब हुसैन पुलिस को लगने लगे गुण्डे

बिलासपुर:  जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आदतन बदमाशों की गुंडा सूची खोलने का आदेश जारी किया गया है। इसके बाद से पुलिस कांग्रेस नेता अकबर खान और तैयब हुसैन को अभ्यासिक अपराधी मानने लगी है.  पुलिस की माने तो दोनों  के विरूद्ध वर्ष 2002 से लगातर अपराधिक गतिविधियों जैसे राय होकर मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली-गलौज, जान से मारने…

Continue reading
बिलासपुर के पत्रकारों के सवालों को अभद्र बताकर सुप्रिया ने किया अपमान: धरमलाल

नक्सलियों को शहीद कहने वाली सुप्रिया श्रीनेत से प्रेस वार्ता करवाने में छत्तीसगढ़ कांग्रेस को शर्म क्यों नहीं आई: धरम बिलासपुर: बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता व सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत की बिलासपुर में हुई प्रेस वार्ता पर तीखा हमला किया है। धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को शर्म नहीं आई ,उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के मारे जाने के बाद उन्हें शहीद बताने वाली सुप्रिया श्रीनेत की बिलासपुर में प्रेस वार्ता करवाई। श्री कौशिक ने कहा…

Continue reading
बिलासपुर: लायंस क्लब शक्ति के सहयोग से हुआ कन्या विवाह संपन्न

बिलासपुर: लायंस क्लब के नवनिर्मित क्लब शक्ति ने नवरात्रि के शुभावसर पर 17 अप्रैल  को राजकिशोर नगर निवासी श्रीमती कांतिबाई धुरी की पुत्री दिलेश्वरी के विवाह में उपहार स्वरूप घरेलू उपयोगी वस्तुएं प्रदान कर विशेष सहयोग दिया। इस नए क्लब का प्रथम उद्देश्य असहायों की सहायता करना एवं मानवता को जीवित रखना है।यह कार्य क्लब की अध्यक्षा लायन अनीता दीवान, सचिव लायन रोशनी दीक्षित, कोषाध्यक्ष लायन विधुत मंडल, प्रथम उपाध्यक्ष लायन श्रद्धा राव, लायन आरती मंडल, लायन नीलू सलूजा , क्लब फाउंडर लायन अरविंद वर्मा एवम…

Continue reading
बिलासपुर: विधायक अमर अग्रवाल ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, बोले- मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हमारे जीवन जीने के आधार हैं

बिलासपुर: देशभर में श्री रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। अयोध्या नगरी में धूमधाम से श्री रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं, विधायक अमर अग्रवाल ने भी वीडियो संदेश जारी कर लोगों को रामनवमी की बधाई दी है। अमर अग्रवाल ने संदेश में कहा, राम नवमी भगवान राम के जीवन चरित्र के महत्वपूर्ण जीवन संदेशों को याद कराता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हमारे लिए आराध्य ही नहीं, परंतु हमारे…

Continue reading
बिलासपुर: नामांकन के तीसरे दिन 6 नामांकन पत्र दाखिल, 9 लोगों ने लिए नामांकन फार्म

बिलासपुर संसदीय क्षेत्र निर्वाचन के लिए नामांकन के तीसरे दिन आज 6 उम्मीदवारों ने कलेक्टर एवं रिटर्निंग अफसर अवनीश शरण के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही 9 लोगों ने जमानत राशि जमा करके आज नाम निर्देशन पत्र लिया। आज नामांकन जमा करने वालों में  तोखनराम साहू भारतीय जनता पार्टी, देवेन्द्र सिंह यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस,  चन्द्र प्रदीप बाजपेयी इंडियन नेशनल कांग्रेस,  लक्ष्मण पाठक एकम सनातन भारत दल, अश्वनी कुमार रजक बहुजन समाज पार्टी एवं याशुतोष कुमार लहरे ने अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से…

Continue reading
बिलासपुर: महिला जागृति समूह ने खोला प्याऊ घर, राहगीरों को राहत

बिलासपुर: चैत्र नवरात्रि की महासप्तमी के शुभ अवसर पर महिला जागृति समूह बिलासपुर की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ. ज्योति सक्सेना तथा समूह की एक्टिव सचिव बिंदु सिंह के कुशल मार्गदर्शन सौजन्य से विशाल भंडारे एवं निःशुल्क प्याऊ घर सेवा का शुभारंभ शहर के विधायक अमर अग्रवाल के हाथों किया गया. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला जागृति समूह की अध्यक्ष डॉ. ज्योति सक्सेना एवं सचिव बिंदु सिंह ने विशाल भंडारे एवं प्याऊ सेवा करने के लिए सीपत चौक रीति रिवाज के सामने टेंट लगाकर…

Continue reading
बिलासपुर ब्रेकिंग: आर्म्स एक्ट के तहत मैडी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर: मैडी को सिविल लाइन पुलिस ने कार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया उसके पास से तलवार के साथ अन्य घातक हथियार मिलें हैं. उसे कोर्ट में पेश किया गया है. 

Continue reading
बिलासपुर: लायसेंसी श्रीमती शोभा पाठक के तंत्रा बार को शराब घोटाले के आरोपी आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक ने देर रात जाम छलकाने की दी खुली छूट

लायसेंसी श्रीमती शोभा पाठक के तंत्रा बार में रात 1 बजे युवक शराब के नशे में धुत होकर कर रहे थे डांस कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवँ थाना प्रभारी के नाक के नीचे शोभा पाठक जैसे अन्य लायसेंसी नियम विरुद्ध देर रात तक बार में लड़के-लड़कियों को पिला रहे शराब शोभा पाठक जैसे अन्य लायसेंसी नियम विरुद्ध देर रात तक बार में लड़के-लड़कियों को शराब पिलाकर कर रहे उनकी जिंदगी बरबाद   बिलासपुर: रविवार  14 अप्रैल 2024 को 36 सिटी मॉल के फ़र्स्ट फ़्लोर पर संचालित…

Continue reading