बिलासपुर: अभिनव गैस एजेन्सी के संचालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध

  • बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेण्डर के रिफरिंग किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर खाद्य विभाग के अधिकारी धीरेन्द्र कश्यप,  शेख अब्दुल कादिर एवं  मंगेश कांत खाद्य निरीक्षक संयुक्त रूप से मोपका-चिल्हाटी मार्ग बिलासपुर में उपस्थित हुए। मौके पर अभिनव गैस एजेन्सी बिलासपुर के मोपका-चिल्हाटी मार्ग पर स्थित गैस गोडाउन के समीप तीन वाहन क्रमशः सीजी 10 बीएल 8360 सीजी 10 आर 0239 एवं सीजी 10 एएन 1947 में घरेलु गैस सिलेण्डर लोड हुआ रखा पाया गया, जिसकी संख्या क्रमशः 32 नग 30 नग एवं 32 थी। मौके पर उपस्थित वाहन चालकों के समक्ष गैस सिलेण्डरों का तौल पत्रक तैयार किया गया। उक्त जानकारी देते हुए खाद्य विभाग के अधिकारी  ने बताया कि  वाहन में रखे गैस सिलेण्डरों का तौल किये जाने पर प्रत्येक घरेलु गैस सिलेण्डर में 01 से 02 किलोग्राम वजन निर्धारित वजन सीमा से कम पाया गया। मौके पर गैस सिलेण्डर रिफलिंग का एक यंत्र भी पाया गया। मौके पर उपस्थित वाहन चालकों का बयान लिया गया एवं पंचनामा तैयार किया गया। वाहन चालकों ने प्रत्येक सिलेण्डर में से 01 से 02 किलोग्राम गैस निकालकर खाली गैस सिलेण्डरों को भरने एवं उन्हें विक्रय करना स्वीकार किया। मौके से प्राप्त गैस सिलेण्डरों को वाहन सहित पुलिस थाना-सरकण्डा जिला-बिलासपुर की सुपुर्दगी में प्रदान किया गया। उपरोक्तानुसार अनियमितता के संबंध में अभिनव गैस एजेन्सी बिलासपुर के प्रोपाइटर/संचालक एवं वाहन चालकों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *