बिलासपुर: विष्णु यादव ने देवेन्द्र यादव को भ्रष्टाचारी, माफिया एवं कोयला घोटाले का आरोपी बताया; कहा- राहुल गांधी यादव समाज से मांगे माफी

बिलासपुर: कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता और पार्षद विष्णु यादव ने राहुल गांधी के बिलासपुर दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बिलासपुर और मुंगेली जिला में कोई साफ सुथरी छवि वाले हमारे यादव समाज कोई भी व्यक्ति नहीं मिला, जो उन्हें एक भ्रष्टाचारी और एक माफिया को जो यादव समाज के छवि खराब करने वाले देवेन्द्र यादव को टिकट देना पड़ा. जिनका नाम महादेव सट्टा घोटाले में शामिल है, जो शराब एवं कोयला घोटाले का आरोपी है. अपनी बातों में पिछड़ा वर्ग का हिमायत करने वाले राहुल गांधी आपके पार्टी में स्वच्छ छवि वाले नेता रामशरण यादव, भुवनेश्वर यादव और हमारे प्रेरणाश्रोत स्व बी आर यादव के सुपुत्र कृष्णकुमार यादव जैसे व्यक्ति को  छोड़कर एक लठैत,  एक डकैत को टिकट दिया है,  जो अपने ही समाज के यादव भाइयों के हक पर डांका डाल कर यहां चुनाव लड़ने आया हैं और राहुल गांधी उन्हे मदद करने आए हैं, इसलिए बिलासपुर जिला के लोग मुंगेली जिला की जनता, पूरा यादव समाज आपको कभी भी माफ नहीं करेगी. विष्णु यादव ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपने इस कृत्य के लिए स्व बी आर यादव के प्रतिमा के सामने खड़े होकर माफी मांगनी चाहिए. ऐसा निर्णय लेकर कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर लोकसभा के समूचे यादव समाज सहित पिछड़ा वर्ग का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि बिलासपुर लोकसभा में बसने वाला यादव समाज कांग्रेस की साजिश को समझ चुका है और समय आने पर अपने समाज के अपमान का बदला जरूर लेगी.

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *