बिलासपुर: वृक्ष जीवनदायी बंधु, उनकी रक्षा में ही हमारी जीवन रक्षा — डॉ. पाठक

बिलासपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति बिलासपुर ने विवेकानंद उद्यान में वृक्ष रक्षाबंधन महोत्सव के 25वें वर्ष का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में 25 फीट लंबी विशेष राखी वृक्षों को बांधी गई, वहीं धान से बनी अनूठी राखी भी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।

समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से यह आयोजन निरंतर हो रहा है, जिसका उद्देश्य वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लेना और आमजन में पर्यावरण जागरूकता फैलाना है।

मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार एवं पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने कहा — “वृक्ष जीवनदायी बंधु हैं, उनकी रक्षा करना हमारी जीवन रक्षा है।”
अध्यक्षता कर रहे डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे ने इसे पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

विशेष अतिथियों में महेंद्र जैन, साहित्यकार विष्णु तिवारी, रमेश चंद्र श्रीवास्तव और पर्यावरणविद् अनिल तिवारी ने लोगों से पौधरोपण के साथ ही वृक्षों की सुरक्षा पर बल देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि सनत तिवारी, गीतकार राम निहोरा राजपूत एवं राजेश सोनार ने पर्यावरण पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा पर्यावरण विषयक काव्य गोष्ठी में अनेक कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक बना दिया।

संचालन सचिव बालगोविंद अग्रवाल ने किया और आभार शीतल प्रसाद पाटनवार ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर पर्यावरण विषयक काव्य गोष्ठी का संचालन अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर ने किया जिसमें काव्य प्रस्तुति सनत तिवारी,सनत तिवारी, डॉ. बृजेश सिंह, ध्रुव देवांगन , राजेश सोनार, शत्रुघ्न जैसवानी, रामनिहोरा राजपूत, श्रीनिवास राव, शीतल प्रसाद पाटनवार, हरीश मगर, अशर्फीलाल सोनी, राजेश सेवास्ते, अजय शर्मा, जयप्रकाश लाल अनिल तिवारी, समिति तिवारी, राजू कौशिक, संतोष शर्मा, डॉ सुधाकर बिबे, सुखेन्द्र श्रीवास्तव, गिरीश बाजपई, रामा नन्द तिवारी, नरेंद्र कुमार राठौर, नित्यानंद अग्रवाल, बालमुकुंद श्रीवास, महेंद्र पटनायक, नवीन दुबे,आशीष श्रीवास, शत्रुघन जैसवानी, बाली यदु, राजू कौशिक, सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *