बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रोत्साहित किया जाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ कला, संस्कृति एवं खेल के क्षेत्र में भी बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर दिए जाने चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सिंह ने कर्मचारी संघ को बच्चों के प्रोत्साहन हेतु ₹11,000 की सहायता राशि प्रदान की, जो बैंक परिवार के बच्चों के विकास में उपयोग की जाएगी।

समारोह में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, वहीं बैंक कर्मचारी परिवार के 30 मेधावी बच्चों, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है, उन्हें भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बच्चों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभात मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी संघ एवं बैंक परिवार के हित में जो भी संभव होगा, वह सदैव करते रहेंगे। उन्होंने कर्मचारियों से निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

कर्मचारी संघ के संरक्षक आशीष दुबे ने बताया कि विगत दो वर्षों से संघ द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी आयोजन निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि समय पर एवं ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल ऊँचा रहता है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री बसंत डहरिया एवं सुरेंद्र चंदेल का भी विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष  भागवत यादव ने भी बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह आयोजन निरंतर चलता रहेगा, जिससे बैंक कर्मचारियों के परिवारों में उत्साह का वातावरण बना रहे। समारोह में 500 से अधिक कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू, सीईओ प्रभात मिश्रा, कर्मचारी संघ के संरक्षक आशीष दुबे, संघ अध्यक्ष सुशील जोशी, भागवत यादव, सचिव रवि सिंह ठाकुर, विशेष आमंत्रित सदस्य शशांक दुबे, कोषाध्यक्ष राजेश पाठक, उपाध्यक्ष पीयूष गुरुद्वान, संतोष ठाकुर, रश्मि गुप्ता, मनमोहन निषाद, लक्ष्मण कौशिक, शैलेन्द्र तिवारी, हितेश सलूजा, अभिषेक तिवारी, नेहा पाण्डेय, अमित साहू, ऋषि सिंह, किशोर चंद्राकर, सोनल नशीने, भावना पांडेय, मोनिका सिंह, राजकिरण सिंह, दिलीप चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *