बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मालभाड़ा आय में रचा नया कीर्तिमान, 25,000 करोड़ की कमाई

बिलासपुर। देश की आर्थिक प्रगति में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह रेलवे देशभर के पावर हाउस, उद्योगों और कारखानों को कोयला, लौह अयस्क, सीमेंट, उर्वरक, मैंगनीज जैसी आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित कर औद्योगिक उत्पादन को सुचारु बनाए रखता है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में मात्र 316 दिनों (10 फरवरी 2025 तक) में ही 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की मालभाड़ा आय अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि पिछले तीन लगातार वित्तीय वर्षों में 25,000 करोड़ से अधिक की मालभाड़ा आय अर्जित करने वाली रेलवे के रूप में अपनी शीर्ष स्थान की स्थिति को बरकरार रखती है।

19 दिन पहले ही हासिल की बड़ी उपलब्धि

  • वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में 19 दिन पहले और 2022-23 की तुलना में 31 दिन पहले यह उपलब्धि हासिल कर ली गई।
  • पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.76% अधिक आय, जो अन्य रेलवे की तुलना में ₹1,587 करोड़ की सर्वाधिक वृद्धि है।
  • पूरे भारतीय रेलवे के मालभाड़ा आय में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का योगदान 17.20% है।

जल्द बनेगा नया रिकॉर्ड

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के कुशल नेतृत्व में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे माल लदान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सभी रेलकर्मियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह रेलवे के समर्पित कार्यशैली और प्रभावी रणनीति का परिणाम है।

औद्योगिक विकास में योगदान देते हुए SECR जल्द ही एक नया रिकॉर्ड बना सकता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *