बिलासपुर: रिचलूक किड्स प्ले स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

बिलासपुर: रिचलूक किड्स प्ले स्कूल राजकिशोर नगर का वार्षिकोत्सव प्यारे-प्यारे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

आयोजन का प्रारंभ मुख्य अतिथि अरुण सिंह चौहान (जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी  चंचल सलूजा के द्वारा मां सरस्वती की पूजा व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। स्वागत के पश्चात, kG – 2 के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात प्ले नर्सरी के बच्चो की फैंसी ड्रेस प्रस्तुति हुई। नर्सरी के बच्चों ने मेरा जूता है जापानी और हम है राही प्यार के व अन्य गानों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी, kG-1 के बच्चों ने राम आएँगे पर अपनी भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी ।कई बच्चों के द्वारा भजन, गाना व सिंगल प्रस्तुति दी गई। बच्चों के अंदर का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति से अभिवावक व अतिथि काफी प्रसन्न नजर आये। फिर सभी बच्चों को उनकी प्रस्तुति के लिए मोमेंटो प्रदान किया गया।प्रत्येक कक्षा के अनुसार बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। स्पोर्टस् डे के दिन प्रथम, द्वितीय, तृतीय आए बच्चों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांस मेडल प्रदान किया गया। आयोजन की तैयारी व पूरे साल भर बच्चो का हर तरह से ख्याल रखने वाली स्कूल की शिक्षिकाओं श्रीमति ममता सिंह ,श्रीमती माया शर्मा, शहबा फरहा,मिस अनुष्का को बेस्ट टीचर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *