बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत, ITMS भवन में पुलिस नियंत्रण कक्ष और डायल 112 कार्यालय का शुभारंभ

बिलासपुर: थाना सिविल लाइन परिसर स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष और डायल 112 कार्यालय को अब स्मार्ट सिटी योजना के तहत थाना तारबाहर परिसर में नव निर्मित आईटीएमएस बिल्डिंग में स्थानांतरित कर दिया गया है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया।

आईटीएमएस भवन में पुलिस नियंत्रण कक्ष की स्थापना से अब आईटीएमएस, डायल-112 और नियंत्रण कक्ष तीनों एक ही स्थान से आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। इससे किसी भी आपात स्थिति या घटना की सूचना पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी।

इस अवसर पर रजनेश सिंह ने कहा कि यह पहल शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाएगी। नियंत्रण कक्ष में 24×7 पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जो हर समय सक्रिय रहकर आवश्यक कदम उठाएंगे।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यह भवन सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।

यह नया पुलिस कंट्रोल रूम तकनीकी रूप से अत्याधुनिक है और बिलासपुर पुलिस की तत्परता व जवाबदेही को नई ऊंचाई देगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *