बिलासपुर: पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने दी गलत जानकारी, बिलासपुर में मनरेगा मजदूर को नहीं दिया 12 करोड़ का भुगतान, करेंगे उग्र आंदोलन- अंकित गौरहा

बिलासपुर: सरकारी आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 33 जिलों में मनरेगा मजदूरों को 385 करोड़ 25 लाख 40 हजार 100 रुपयों का भुगतान किया जाना बाकी है। जानकारी देते चले की मजदूरों को दिया जाने वाला करोड़ो का लंबा चौड़ा भुगतान पिछले 5 महीनो से लंबित है। मजदूर अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। मामले को लेकर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने आंदोलन का ऐलान किया है।

बताते चले की मनरेगा मजदूरों का भुगतान का मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। बिलासपुर मनरेगा मजदूरों का मामला बीते दिनों जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने सामान्य सभा की बैठक में उठाया था। जवाब में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मजदूरों के भुगतान रोके जाने की बात से ना केवल इंकार किया। बल्कि एक दिन पहले बिलासपुर प्रवास के दौरान पंचायत मंत्री ने भी मजदूरों के भुगतान नहीं होने की बात से इनकार किया है। मामले को लेकर अब जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने मजदूरों के साथ आंदोलन का ऐलान कर दिया है।

अंकित ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी का वर्ताव मजदूरों के प्रति काफी सौतेला है। मंत्री महोदय को भी गलत जानकारी दी गयी है। सच्चाई तो यह है कि बिलासपुर में ही मजदूरों का 12 करोड़ 65 लाख 7945 रुपयों का भुगतान किया जाना बाकी है। पिछले 5 महीने से बिलासपुर जिला के मनरेगा मजदूर पंचायत का चक्कर काट रहे है। लेकिन अब तक किसी का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि गरीब मजदूर कंगाली में त्योहार मनाने को मजबूर है। अधिकारीयों के अड़ियल रवैया के चलते निश्चित रूप से पिछले 5 महीनों में पलायन को बढ़ावा मिला है। 

अंकित से मिली जानकारी के अनुसार,  मजदूरों को समय पर भुगतान नही किया गया तो मजदूरों के खिलाफ पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने बिलापापुर प्रवास के दौरान दिए गए गलत बयान को लेकर उग्र आंदोलन करूंगा। आंदोलन में मनरेगा मजदूर भी शामिल होंगे। जानकारी नही होने के कारण मंत्री के बयान से मजदूरों को भी झटका लगा है ।मजदूरों को महसूस हो रहा है कि खून पसीने की कमाई डूब रही है। लेकिन ऐसा हरगिज होने नही दिया जाएगा।

इन  6 जिलों का रुका सर्वाधिक भुगतान

अंकित गौरहा से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में कुल मनरेगा मजदूरों को 385 करोड़ 25 लाख 40 हजार 100 रुपयों  का भुगतान किया जाना है। इसमें सर्वाधिक सूरजपुर जिला मनरेगा मजदूरों को 19 करोड़ 21 लाख 54 हजार 4790, बालोद जिला को 18 करोड़ 76 लाख 3 हजार 795 रुपये,कवर्धा जिला में 19 करोड़ 57 लाख 13 हजार 396 रुपया, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला को 15 करोड़ 68 लाख 52 हजार 979 रुपये और राजनांदगांव जिला मनरेगा मजदूरो को 15 करोड़ 16 लाख 89 हजार 387 रुपयों का भुगतान किया जाना है। यह राशि 5 महीनों की है। जबकी रायपुर में 14 करोड़ 63 हजार 65 हजार 606 रुपये मजदूरों  को दिया जाना है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *