बिलासपुर: इस घटना के बाद सुर्ख़ियों में आया करोड़पति साॅफ्टवेयर इंजीनियर

 

 

बिलासपुर: सरकण्डा निवासी नितिन जैन जो प्राइवेट कंपनी पुणे में साॅफ्टवेयर इंजिनियर है, ने साइबर थाना में ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. उक्त  जानकारी मीडिया को देते हुए एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि साॅफ्टवेयर इंजिनियर के साथ 01 करोड़  39 लाख 51 हजार 277 रू की ठगी हो गयी है, के लिखित आवेदन पत्र पर उपरोक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी रोहित अपने भाई के घर पुणे गया हुआ था, जहाॅ उसकी मुलाकात जैन काॅलोनी में रहने वाले प्रार्थी नितिन जैन से हुई. आपसी परिचय बढने के बाद रोहित को नितिन जैन के विवाह हेतु लड़की की तलाश होने की जानकारी मिली इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने प्रार्थी से संपर्क कर उसे विवाह योग्य लड़की से परिचय कराने की बात कहीं. प्रार्थी इसके बातों पर विश्वास कर लिया, तब आरोपी द्वारा प्रार्थी को 02-03 लड़कियों  की फोटो  इन्टरनेट से निकालकर दिखाया, जिसमें से प्रार्थी ने एक लडकी काल्पनिक नाम एकता जैन को पसंद किया तब आरोपी रोहित ने स्वयं के मोबाइल से प्रार्थी को आवाज बदलकर  एकतलडकी  जैन की आवाज मंे बात कर झांसे मेे लेना शुरू कर दिया, आरोपी ने लडकी की आवाज में कुछ दिन बात कर शादी के लिये राजी होकर ठगी करना प्रारम्भ कर दिया।

आरोपी द्वारा अपराध करने निम्न काल्पनिक किरदार की रचना की

काल्पनिक नाम एकता जैन, जिससे प्रार्थी विवाह करने की बात तय हुई थी. आरोपी ने एकता के बीमार होने व अन्य आवश्यकता होने का झांसा देकर प्रार्थी से करीब 30 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया। एकता जैन का भाई अंशुल जैन – आरोपी ने एक नया सिम कार्ड खरीदकर एकता जैन का भाई अंशुल जैन बनकर नये आवाज मंे प्रार्थी से संपर्क कर अपनी बहन से विवाह की पारिवारिक सहमति दी बातचीत दौरान प्रार्थी को शेयर मार्केट मेें हानि होने, प्राॅपर्टी टेैक्स पटाने, फैमली डिस्प्युट होने का हवाला देकर प्रार्थी से करीब 30 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

हैदराबाद के इनकम टैक्स जज सुब्रमण्यम

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पुणे जाकर एक नई कहानी बनाई, जिसमें लड़की एकता जैन के परिवार का हैदराबाद में प्रापर्टी होना बताया जिसकी बिक्री हेतु हैदराबाद जाना बताया. यहाॅ नया सिम कार्ड खरीदकर प्रार्थी को हैदराबाद के इनकम टैक्स के जज सुब्रमण्यम की बदली हुई आवाज में मोबाइल पर संपर्क कर एकता के गिरफ्तार होने का झांसा देकर प्रार्थी से करीब 20 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

चेन्नई का प्रापर्टी टैक्स अधिकारी रामकृषण्ण –

आरोपी ने एकता जैन का चेन्नई में भी प्रापर्टी का टैक्स जमा न होने के कारण एकता की गिरफ्तारी की संभावना बताकर चेन्नई का प्रापर्टी टैक्स अधिकारी रामकृषण्ण की बदली हुई आवाज में तमिल, हिन्दी, अंग्रेजी में प्रार्थी से करीब 15 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

आर.बी.आई. अधिकारी विनित 

आरोपी ने इसी प्रकार आर.बी.आई. अधिकारी विनित की बदली हुई आवाज में इन्स्टेन्ट लोन एप के माध्यम से रकम अदायगी न कर पाने के कारण तुम जांच एजेंन्सीयो के सर्विलंेस मेें हो पुलिस व ई.डी. अधिकारी तुम्हारे घर पर रेड करने वाले है तुम दवाजा मत खोलना और स्वयं जाकर प्रार्थी के घर का दरवाजा खटखटाने लगा और प्रार्थी को भय हो गया कि पुलिस इसे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है आरोपी स्वयं प्रार्थी के घर के निचे खडे होकर फोटो खिंचकर प्रार्थी को भेजता था कि तुम जांच एजेंन्सीयो के सर्विलंेस मेें हो। प्रार्थी डर में आकर से करीब 20 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

मामले में आरोपी रोहित जैन पिता रमेश चन्द्र जैन उम्र 33 वर्ष सा. कटरा बाजार जैन एजेन्सी वार्ड न. 15 मैहर थाना मैहर जिला मैहर (म.प्र.) को मैहर से हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया घटना में प्रयुक्त 2 नग एण्ड्रायड फोन 2 नग कि-पैड फोन 11 नग सिम कार्ड जब्त किया गया है .आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *