बिलासपुर: इन बदमाशों की हिम्मत तो देखिए, SP रजनेश सिंह के बंगले के पास स्थित ATM को लूटने की बना रहे थे योजना

बिलासपुर. जिला विशेष टीम और सिविल लाइन थाना पुलिस ने एटीएम लूट की योजना बनाते ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन, 9 जिन्दा कारतूस, छह देसी कट्टा, दस  जिंदा कारतूस,एक  तलवार,एक चाकू, दो फरसा, दस मोबाइल व एक कार बरामद  किए हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4)(5) बीएनस 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
गिरोह का खुलासा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह  ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में किया. बिलासा गुढी में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कार्रवाई को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में हमें सूचना मिली थी कि मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी स्वराज कुर्रे व अन्य जतिया तालाब सुलभ के पास धारदार हथियारों के साथ बैठे हैं और बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं. सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस की टीम ने घेरा बंदी कर एटीएम पर डकैती डालने की योजना बना रहे बदमाशों को दबोच लिया. पुलिस ने कुल 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ पर स्वराज कुर्रे, मोनू एवं भोलू  द्वारा बताया गया कि वे हथियार धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल (म0प्र0) से खरीदे हैं.

मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी गिरफ्तार आरोपी

. स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा पिता छन्नू कुर्रे(19)
. राज उर्फ बडे सिदार पिता वासुदेव(39)
. मनोज उर्फ महराज पिता भुखउ कोशले (42)
. दिलीप बंजारे पिता कृष्णा (36 )
. विकास उर्फ विक्की पिता कृष्णा बंजारे( 24)
. सुभाष उर्फ उडिया पिता छन्नू कुर्रे (22)
. रितेश उर्फ चिन्टू पिता धनष्याम( 28)
. अश्वनी उर्फ राजा पिता सतीश रात्रे( 25) 

सतना (म0प्र0) निवासी गिरफ्तार आरोपी
 
. विजय कुमार तौमर पिता बुधसिंह तौमर उम्र 62 वर्ष निवासी नगोड़ सतना म0प्र0।
तिफरा  निवासी गिरफ्तार आरोपी

. मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर पिता प्रमोद सिंह(27)

जबड़ापारा निवासी गिरफ्तार आरोपी
 
. सुमित जायसवाल उर्फ भोलू पिता मुन्ना जायसवाल (34) 
  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *