बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की सभी महिलाओं के लिए आगे आए पूर्व विधायक शैलेश पांडे, जानिए क्या कहा

पूर्व विधायक पांडे ने कहा – यहां मोदी की गारंटी होगी फेल, प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को महतारी बंदन मैं शामिल करने राज्य सरकार से मांग

नये नियम बनाकर बीजेपी सरकार महिलाओं के साथ कर रही छल—शैलेश पांडेय

बिलासपुर। महतारी वंदन योजना में नए नियम बनाए जाने तथा पात्र एवं अपात्र के मामले में पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि प्रदेश में एक करोड़ तीन लाख महिला मतदाताओं से भाजपा सरकार ने झूठ बोला। प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को भाजपा सरकार ने हर साल 12000 की राशि देने की घोषणा की थी। जिसमें बिलासपुर जिले के जिले की 7 लाख 2963 महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का वादा किया था।लेकिन नए नियम बनाकर भाजपा ने लाखों महिला मतदाता मतदाताओं को इस योजना से वंचित कर दिया है भाजपा ने चुनाव के पहले 21 साल उम्र भी निर्धारित नहीं किया था और कहा था कि सभी विवाहित महिलाओं को हर साल 12000 की राशि देंगे । यहां सरकार बनते ही भाजपा ने महिलाओं से झूठ बोला और महतारी बंदन लागू करने नए नियम बना दिए, जिससे 50 लाख महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा । सरकार महिलाओं के साथ अन्याय कर रही है । यहां मोदी की गारंटी फेल हो गई है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी की गारंटी पर झूठ बोला है। विधानसभा चुनाव में महिलाओं से वोट लेने के लिए सभी महिलाओं को हर साल ₹12000 देने की झूठ बोला और प्रत्येक बूथ में महिलाओं से महतारी बंदन के फॉर्म भी भरवाए थे । उसे समय भाजपा कार्यकर्ताओं नहीं नियम तो नहीं बताए थे की किसे मिलेगा किसे नहीं मिलेगा और चुनाव के समय कहा था सभी को देंगे। अब सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने महिलाओं की आधी आबादी को इस योजना से वंचित करने के लिए महतारी वंदन योजना में कई बदलाव किया और नये कड़े नियम बना दिए । सरकार ने जो नए नियम बनाए हैं उसमें प्रदेश की 50 लाख से अधिक एवं जिले में वर्तमान में 7 लाख 3 हजार महिला मतदाताओं में से आधी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा ।

पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी की गारंटी यहां लागू करने में पूरी तरह फेलवर साबित हो रही है। सरकार बनते ही भाजपा ने इस योजना को लागू करने के लिए कड़ी नियम बना दिए और कौन महिलाएं पात्र होगी पात्र और किसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा ,नया खेल शुरू कर दिया है । यह प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं के साथ अन्याय है। प्रदेश में हर वर्ग की महिलाओं के साथ धोखा है। और महिलाओं को मिलने वाली हक की राशि में भाजपा सरकार ने कटौती कर दी। पूर्व विधायक पांडे ने भाजपा सरकार के समक्ष मांग रखी है कि प्रदेश की सभी एक करोड़ 3 लाख महिलाओं को महतारी बंदन की राशि मिलनी चाहिए। और बिलासपुर जिले में भी 7 लाख 3 हजार महिलाओं के लिए सरकार यह योजना लागू करें । इसके लिए किसी प्रकार का नियम बंधन नहीं होना चाहिए। इसके पहले भाजपा ने कभी भी नियम कानून की बात नहीं की थी। और प्रदेश के सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाने की घोषणा की थी ।

 पांडे ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश की सभी महिलाओं को महतारी बंदन की 12000 की राशि देवे अन्यथा प्रदेश की महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ेगी । वैसे भी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश के सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। और प्रदेश की महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए इस मामले को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन भी करेगी । 

 शैलेश ने जारी बयान में कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के उम्मीदवारों ने सभी महिलाओं को इस योजना में शामिल करने की बात कही थी प्रदेश की भाजपा सरकार झूठी सरकार है । प्रदेश की महिलाओं और जनता से झूठ बोलकर वोट ले लिए । आज भाजपा की सरकार को 2 माह हो गए लेकिन महिलाओं के खाते में महतारी बंदन की राशि नहीं आई ,और राज्य सरकार ने अभी जो नए नियम बनाए हैं उसमें लाखों महिलाओं को महतारी बंदन की राशि से वंचित कर दिया गया है।

पूर्व विधायकने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की एक करोड़ तीन लाख महिलाओं के साथ अन्याय किया है और उनसे झूठ बोला है। यह प्रदेश की महिलाओं का अपमान है। इसके पहले भी मोदी सरकार ने महिलाओं के जनधन खाते खुलवाकर महिलाओं के खाते में हर साल 15 लाख रुपए देने की घोषणा की थी । आज तक जनधन खाते में 15 लाख नहीं आए । अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है और यहां की सरकार भी जनता से झूठ बोल रही है। किसानों को धान खरीदी का एक मुश्त राशि भाजपा सरकार ने नहीं दिए, प्रदेश के 20 लाख किसानों को ₹3100 धान खरीदी की पूरी राशि अभी तक नहीं मिली। सरकार ने धान खरीदी का आधा पैसा ही किसानों के खाते में जमा किया है। जिससे किसान भी नाराज हैं और लोकसभा चुनाव में महिलाएं और किसान भाजपा सरकार से अपने अपमान का बदला लेंगे । भाजपा ने विधानसभा चुनाव में झूठ बोलकर महिलाओं और किसानो से वोट ले लिए। और सरकार बनते ही जनता को भुला दिया। भाजपा की करनी और करनी में अंतर दिखाई दे रहा है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *