बिलासपुर: पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने अपने एक माह का पेंशन संघ को देने की घोषणा की

बीस लाख की निधि से ज्येष्ठ नागरिक संघ के “अनुभव भवन” उन्नयन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक

बिलासपुर: आज बिलासपुर के ज्येष्ठ नागरिक संघ के अनुभव भवन उन्नयन लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय शामिल हुए। पूर्व विधायक द्वारा अपने विधायक कार्यकाल के समय बीस लाख रुपये की विधायक निधि से भवन की कायाकल्प किया गया था जिसका लोकार्पण आज किया गया। इस अवसर पर शैलेश पांडेय ने सभी बुजुर्गों का सम्मान किया और कहा कि जीवन में धन संपदा सब चली भी जाये तो भी जीवन का अनुभव कभी नहीं जाता है और उस अनुभव से कोई भी मनुष्य पुनः सब प्राप्त कर लेता है, इसलिए अनुभवी व्यक्ति का अनुभव ही असली उसका धन होता है।इसके आगे शैलेश ने कहा कि ज्येष्ठ नागरिकों के नये भवन को देखकर अति उत्साह उत्पन्न हो रहा है और ये भवन आपके जीवन में सुख शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए यही कामना है। यही नहीं पूर्व विधायक ने अपने एक माह का पेंशन ज्येष्ठ नागरिक संघ को देने की घोषणा किया जिससे संघ अपने छोटे आवश्यक कार्य को कर सके।

इस कार्यक्रम की शुरुआत संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित जी के भाषण से हुई और उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और नये भवन की शुभकामना सभी को दिया। इस अवसर पर ज्येष्ठ नागरिकों के जन्मदिन मनाएँ गये और उनको तिलक लगाकर मिठाई खिलाई गई और उपहार दिये गये।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, डी के शर्मा,बालगोविंद जी, प्रभात मिश्रा, डी पी गुप्ता, रमा शंकर शुक्ल, प्रेमलता राजपूत, मंजुला गुहा, राकेश बाकरे, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी, डॉ प्रदीप शुक्ला, सुधाकर बीबे, श्रीवास, संतोष श्रीवास्तव, सुदेश दुबे, सुदेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा,आरती गुप्ता, रामनारायण राव और कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *