बिलासपुर: एक शाम “बिलासपुर पुलिस परिवार के नाम” कार्यक्रम 2 मार्च को, फेमस कॉमेडियन हप्पू सिंह, डॉ जीतू व राजा-रेंचो होंगे शामिल

बिलासपुर: कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर इकाई द्वारा 2 मार्च दिन शनिवार को करबला रोड स्थित यश पैलेस में एक शाम बिलासपुर पुलिस परिवार के नाम का आयोजन किया जा रहा हैं.

कार्यक्रम के बारे में बातचीत करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा ने मीडिया को बताया कि यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से 8 बजे तक होगा, जिसमें मुख्यतः बिलासपुर कमिश्नर शिखा राजपूत, कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह मुख्य अतिथि होंगे. वहीं, इसमें बिलासपुर शहर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी सपरिवार शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी को हंसी से लोट-पोट करने के लिए मशहूर कलाकार हप्पू सिंह “हप्पू की उल्टन पल्टन”, भाभी जी फ़ेम, डॉ. कम तांत्रिक “डॉ. जितु”, भाभी जी घर पर फ़ेम और राजा/रेंचो अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाँ पेश करेंगे.

बातचीत करते हुए कैट बिलासपुर सचिव हिरानंद जयसिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारी ड्यूटी की वजह से अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं, इसलिए कुछ फुर्सत के पल वे अपने परिवार के साथ बिताएं, इस उद्देश्य को लेकर कैट के बैनर तले यह कार्यक्रम एक शाम बिलासपुर पुलिस परिवार के नाम से कराया जा रहा है. वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कैट प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा द्वारा की जाएगी.

कैट बिलासपुर अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने बताया कि कार्यक्रम व्यवस्थित रहे, इसलिए एंट्री पास से ही रखी गई है जो कि निःशुल्क है.

कैट के प्रांतीय उपाध्यक्ष व बिलासपुर सचिव हीरानंद सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम सिर्फ और सिर्फ  “बिलासपुर पुलिस परिवार व कैट परिवार के सदस्यों” के लिए ही रखा गया हैं, जिसमें किसी भी अन्य को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कैट अध्यक्ष किशोर पंजवानी, सचिव हिरानंद जयसिंह, कैट युवा टीम अध्यक्ष नमित सलूजा, श्रीकान्त पांडेय, आशीष अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, नीरज माखीजा, हरदीप होरा, प्रमोद वर्मा, सुरेन्द्र अजमानी, सन्नी सलूजा, अनिल गुप्ता, संजय मित्तल, भांगचंद बजाज, सुशील छाबड़ा, राजेन्द सिंह, परमजीत उबेजा, दीपेश हरिरमाँनीं, डॉ संजना तिवारी, सईदा वनक, बिंदु सिंह कुछुवाहा, डॉ. आराधना दास, प्रतिज्ञा सिंह, निहारिका त्रिपाठी, पायल लाठ, भूमिका डोडेजा, पूजा अग्रवाल, नेहा दीप्ता, रेशु शर्मा, फिरोज आलिम, प्रमोद वर्मा, विप्लव साहू, पंकज श्रीवास्तव, गुलशन मिश्रा, सचिन यादव, सतीश कुमार, अभिजीत रॉय व कैट युवा टीम के साथी भी लगे हुए हैं.

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *