बिलासपुर: वेब कॉस्टिंग के जरिए 763 मतदान केंद्रों में निर्वाचन की हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर

कलेक्टर-एसपी ने लिया कंट्रोल रूम का जायजा

बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों कोटा, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा एवं मस्तूरी के 763 मतदान केंद्रों में वेब कॉस्टिंग के जरिए निर्वाचन की हर गतिविधियों पर जिला प्रशासन द्वारा नजर रखी जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कुल मतदान केंद्रों के 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों में वेब कॉस्टिंग की जानी है। जिला पंचायत सभाकक्ष में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से इन मतदान केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी। जिले में 763 मतदान केंद्रों में वेब कॉस्टिंग की जा रही है, जिनमें 12 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज कंट्रोल रूम का जायजा लेकर निगरानी के काम में लगे अधिकारी-कर्मचारी को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि कोटा विधानसभा क्षेत्र में 101, तखतपुर में 144, बिल्हा में 102, बिलासपुर में 124, बेलतरा में 125 एवं मस्तूरी में 167 मतदान केंद्रों में इस प्रकार कुल 763 मतदान केंद्रों में वेब कॉस्टिंग किया जाएगा। कलेक्टर ने कंट्रोल रूम में मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि मतदान केंद्रों की निगरानी मंे आप लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि किसी केंद्र में किसी प्रकार की अव्यवस्था दिखती है तो आप तुरंत पीठासीन अधिकारी को बताएंगे। किसी की तबीयत बिगड़ने पर भी तत्काल इसकी सूचना दें। व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है कि नहीं इस पर ध्यान दें। इन मतदान केंद्रों में दो-दो कैमरे लगाए गए है। पहला कैमरा मतदान केंद्र के भीतर तथा दूसरा कैमरा बाहर स्थापित किया गया है। कैमरा मतदान प्रकोष्ठ (वोटिंग कम्पार्टमेंट) के विपरीत दीवार पर लगाया गया है। कैमरे को ऐसे प्रस्थापित किया गया है कि किसी भी स्थिति में ईव्हीएम प्रदर्शित नहीं होगा। दूसरे कैमरे को मतदान केंद्र के बाहर इस प्रकार लगाया गया है कि मतदाताओं की कतार स्पष्ट दिखाई दें।

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *