बिलासपुर: कलेक्टर ने लगाई दौड़

स्वीप स्पोर्ट्स मीट में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, वोट देने सब को करेंगी प्रेरित

पिंक प्ले ग्राउंड में हुआ आयोजन, छः प्रकार के खेलों का हुआ आयोजन

स्वीप रनिंग में कलेक्टर अवनीश शरण ने भी लगाई दौड़,शत प्रतिशत मतदान की सभी ने ली शपथ

बिलासपुर-आगामी लोकसभा चुनाव में जिले में शत प्रतिशत मतदान की महिला खिलाड़ियों समेत उपस्थित सभी महिलाओं ने ली शपथ। अवसर था जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “स्वीप स्पोर्ट्स मीट” का,जिसमें बढ़ चढ़कर महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और खेल के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत जिला प्रशासन के तत्वाधान में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सुबह 6.30 बजे से पिंक प्ले ग्राउंड में महिलाओं के लिए स्वीप स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें छः प्रकार के अलग-अलग खेल खेले गए। 

बास्केटबॉल,वालीबाॅल,कबड्डी,टेबल टेनिस,इंडोर बैडमिंटन और लान टेनिस में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम। सुबह 6.30 बजे से शुरू हुआ आयोजन सुबह 10 बजे तक चला। जिसमें इन खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी में बहतराई एकेडमी विजेता रही तो बिलासा गर्ल्स काॅलेज उपविजेता। बैडमिंटन में बिलासा गर्ल्स काॅलेज विजेता तो उपविजेता साइंस कॉलेज। बास्केट बॉल में देवकीनंदन स्कूल विजेता ,उपविजेता छत्तीसगढ़ स्कूल,वालीबॉल में बिलासा गर्ल्स काॅलेज विजेता और

स्मृति एकेडमी उपविजेता रहे। आस्था शर्मा का बॉलीबॉल में और बैडमिंटन में चंचल सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। एथलेटिक में चांदनी ने मारी बाजी।आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवनीश शरण,निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान,आईएफएस अभिनव कुमार,सीएसपी श्रीमती पूजा कुमार,असिस्टेंट डायरेक्टर  ए.एक्का समेत जिला प्रशासन,बिलासपुर स्मार्ट सिटी,नगर निगम के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

कलेक्टर ने लगाई दौड़

स्वीप स्पोर्ट्स मीट के तहत 200 मीटर की स्वीप रनिंग की प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें महिला एथलेटिक के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवनीश शरण भी दौड़े और पूरे ट्रैक में दौड़कर रनिंग पूरी की। इसके अलावा इंडोर बैडमिंटन में भी कलेक्टर शरण ने निगम कमिश्नर अमित कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ हाथ आजमाएं।

मतदान की ली शपथ

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला खिलाड़ियों,कर्मचारी एवं अधिकारियों को कलेक्टर अवनीश शरण ने आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।

जुंबा और योगा के साथ शुरूआत

कार्यक्रम की शुरूआत सुबह योग और जुंबा एरोबिक डांस के साथ की गई। जिसमें योग प्रशिक्षक और इंडियन डांस एकेडमी द्वारा उपस्थित लोगों को एरोबिक एक्सरसाइज कराया गया।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *