बिलासपुर: आनंद सागर सेवा प्रवाह के द्वारा की गई निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था

बिलासपुर: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष , 20 अप्रैल शनिवार के दिन मदन द्वादशी ,वामन द्वादशी बहुत ही शुभ दिन है। आज विष्णु देव के वामन अवतार की पूजा की जाती है ।इस शुभ अवसर पर द्वादशी तिथि को “आनंद सागर सेवा प्रवाह “के द्वारा नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। जल ही जीवन है, अप्रैल माह के शुष्क मौसम में राह चलते लोगों का कंठ भी सूखने लगता है ,शुष्क होता है कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम अपने साथ पानी का बोतल लेकर नहीं चल पाते ऐसी स्थिति में रास्ते में अगर शुद्ध शीतल पर जल प्राप्त हो जाए तो क्या कहने।

आनंद सागर सेवा प्रवाह की संस्थापिका डॉ सुषमा पंड्या की पहल पर हनुमान मंदिर कपिल नगर चौक एवं गुरु विहार पूजा पार्क चौक के पास निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। प्याऊ का उद्घाटन “आनंद सागर सेवा प्रवाह” के संरक्षक पंडित बाबूलाल पंड्या के द्वारा हनुमान की पूजा अर्चना आरती के पश्चात की गई। उद्घाटन समारोह में संरक्षक श्रीमती कविता शर्मा, उपाध्यक्ष सुमिता दास गुप्ता, सचिव श्रीमती सीमा शुक्ला,  कोषाध्यक्ष रश्मि श्रीवास, सदस्य श्रीमती लीला वर्मा, मंजुला सिंह, श्री यादव, श्रीराव, संतोष, आशीष, देवांगन  एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

डॉ सुषमा पंड्या का कहना है कि राहगीरों को तपती धूप और शुष्क मौसम में शुद्ध शीतल जल प्रदान करने हेतु “आनंद सागर सेवा प्रवाह” के द्वारा, जन सेवा हेतु पहल की गई है। “आनंद सागर सेवा प्रवाह” का नारा है “जन सेवा है संकल्प”। और इसी संकल्प के तहत विभिन्न तरह के सेवा कार्य किए जाते हैं।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *