बिलासपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। 26 एवं 27 फरवरी को खनिज अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसा।
जांच के दौरान निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, लमेर, घुटकू, कोनी, बिरकोना, मोपका एवं चकरभाठा क्षेत्रों में दबिश दी गई।
–मोपका क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जब्त किया गया।
–चकरभाठा क्षेत्र से खनिज मिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा एवं खनिज मुरुम का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जब्त किया गया।
–लोफन्दी क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जब्त किया गया।
इस प्रकार कुल 4 हाइवा वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना सकरी, कोनी एवं चकरभाठा की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
कलेक्टर का संदेश साफ है — अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।















