CG: युक्तियुक्तकरण पर रोक

दावा-आपत्ति का अवसर दिए काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ करना असंवैधानिक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को लेकर बड़ा अंतरिम आदेश जारी किया है। महासमुंद की शिक्षिका कल्याणी थेकर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पर 10 दिन की अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही शासन को निर्देशित किया है कि शिक्षिका के अभ्यावेदन का नियमों के तहत यथाशीघ्र निराकरण किया जाए।

हालांकि यह रोक पूरे प्रदेश की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पर लागू नहीं होगी। अन्य याचिकाओं पर सुनवाई हाईकोर्ट में जारी है।

याचिकाकर्ता कल्याणी थेकर, जो गवर्नमेंट अभ्यास प्राइमरी स्कूल महासमुंद में पदस्थ हैं, ने अधिवक्ता अवध त्रिपाठी के माध्यम से याचिका दाखिल की। उन्होंने बताया कि स्कूल में वास्तविक रूप से 91 छात्र अध्ययनरत हैं, परन्तु अधिकारियों ने दर्ज संख्या 88 बताकर उन्हें ‘अतिशेष’ घोषित कर दिया और उनका नाम युक्तियुक्तकरण सूची में शामिल कर दूरस्थ स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया।

सुनवाई के दौरान शासन की ओर से यह स्वीकार किया गया कि छात्र संख्या दर्ज करने में त्रुटि हुई है, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

इस पर हाई कोर्ट ने स्पष्ट टिप्पणी की कि राज्य शासन द्वारा बिना दावा-आपत्ति का अवसर दिए काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ करना असंवैधानिक है।

यह आदेश युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया की पारदर्शिता और शिक्षकों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *