बिलासपुर: परिवर्तन- एक आशा की किरण द्वारा चलाया जा रहा सेल्फी विथ आशियाना अभियान, पक्षियों का जीवन बचाने की मुहिम
बिलासपुर: परिवर्तन – एक आशा की किरण द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए सेल्फी विथ आशियाना अभियान चलाया गया। उक्त जानकारी मीडिया को देते हुए आशा की किरण की टीम सदस्य श्रीमती प्रीति ठक्कर ने कहा कि हम गर्मी में नारियल पानी पीने के बाद उसे फेंक देते है, जिससे कचरा फैलता है और गंदगी होती है. प्रीति ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि अब आप नारियल पानी पीने के बाद उसे फेंके न बल्कि पक्षियों के लिए घोंसला बनायें…

















