बिलासपुर: चीफ जस्टिस ने मुआवजे की राशि बढ़ाने और चाइनीज मांझे की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने चाइनीज मांझे से मासूम बच्चे की मौत और महिला अधिवक्ता के साथ हुई दुर्घटना को लेकर शासन की घोर लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बैंच ने इस जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान मुआवजे की राशि को बढ़ाने और चायनीस मांझे की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। पहले हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार को जमकर लताड़ते हुए पूछा था कि, “राज्य सरकार के प्रतिबंध के…








