बिलासपुर: आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का सफल दंत चिकित्सा शिविर
सरगांव: आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा प्राकृतिक मॉडल कृषि फार्म खजरी में त्रिवेणी डेंटल कॉलेज बिलासपुर के सहयोग से दो दिवसीय नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी की प्रतिमा में पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित करके किया गया। शिविर में नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानंद साहू, पार्षद रामकुमार कौशिक, सरपंच संघ के अध्यक्ष निर्मल दिवाकर, जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष घनश्याम राजपूत, मॉडल कृषि फार्म के संचालक यश मिश्रा, शिक्षक ललित यादव, त्रिवेणी डेंटल…

















