बिलासपुर को मिला नया संभागायुक्त: सुनील जैन ने कार्यभार संभाला
महादेव कावरे को दी गई भावभीनी विदाई बिलासपुर: बिलासपुर संभाग को आज नया कमिश्नर मिल गया। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी श्री सुनील जैन ने आज पूर्वान्ह में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान कमिश्नर महादेव कावरे से पदभार लिया, जो बीते 8 महीनों से रायपुर के साथ-साथ बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त और गरिमामय कार्यक्रम में जैन का स्वागत एवं कावरे का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं…









