कर्तव्य निभाते हुए वीरगति: सड़क हादसे में जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का निधन

तखतपुर | टेकचंद कारड़ा की रिपोर्ट पुलिस विभाग से एक अत्यंत हृदयविदारक समाचार सामने आया है। जरहागांव थाना प्रभारी निरीक्षक नंदलाल पैकरा का शासकीय कर्तव्य के दौरान राजस्थान में एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के सिलसिले में राजस्थान गए हुए थे, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक घटित इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा…

Continue reading
बिलासपुर में आत्मबोध और सुरों का महासंगम: दिनभर ‘जीवन विद्या वर्कशॉप’, शाम को एवरग्रीन गायन संध्या

ज्ञान से चेतना तक, संवाद से संगीत तक—एक दिन, एक मंच बिलासपुर। क्या हम सच में जानते हैं कि हमें जीवन में चाहिए क्या—या अब तक सिर्फ़ मानते चले आए हैं? शिक्षा, पद, पैसा और सुविधाएँ बढ़ने के बावजूद मनुष्य भीतर से अशांत क्यों है? परिवार क्यों टूट रहे हैं, और रिश्तों में खालीपन क्यों बढ़ता जा रहा है? इन ज्वलंत सवालों पर ठहरकर सोचने और समाधान खोजने का सुनहरा अवसर रविवार, 01 फरवरी 2026 को बिलासपुरवासियों को मिलने जा रहा है, जब शहर साक्षी बनेगा…

Continue reading
मुंगेली में इतिहास रचने जा रही 19वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी, देशभर के विद्वानों का होगा महासंगम

  मुंगेली। सोनकर कॉलेज, मुंगेली में 17 एवं 18 जनवरी 2026 को आयोजित होने जा रही 19वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी मुंगेली जिले के शैक्षणिक, सामाजिक और बौद्धिक इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन बनने जा रही है। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ 17 जनवरी 2026 को होगा। संगोष्ठी का आयोजन  डॉ. व्ही. के. सारस्वत, कुलपति – पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के मुख्य आतिथ्य में तथा डॉ. विनय कुमार पाठक, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष – अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद एवं कुलपति…

Continue reading
मुंगेली बनेगा राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र: सोनकर कॉलेज में 17–18 जनवरी को दिव्यांग विमर्श पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

मुंगेली। साहित्य और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए सोनकर महाविद्यालय, मुंगेली में 17 एवं 18 जनवरी 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद एवं सोनकर कॉलेज के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के 8 से 9 राज्यों से विद्वान प्रवक्ता, शोधार्थी एवं सामाजिक चिंतक सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय…

Continue reading
बिलासपुर सरकंडा थाना मामला: एक मामला, दो रिकॉर्ड! FIR कुछ और कहती है, पुलिस विज्ञप्ति कुछ और—किस पर भरोसा करे जनता?

एफआईआर से प्रेस नोट तक विरोधाभास, सरकंडा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल इस मामले में सरकंडा पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति अधूरी क्यों?महिला आरोपी सोनम कश्यप को छोड़े जाने की सच्चाई पर पर्दा बिलासपुर |  कोयला व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर की गई करोड़ों की ठगी का मामला अब सिर्फ नेहरू उर्फ नेहरू साहू, अतिक उर रहमान उर्फ राजा खान और सोनम कश्यप तक सीमित नहीं रहा। यह केस अब पुलिस रिकॉर्ड की सटीकता और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। पहला बड़ा अंतर:…

Continue reading
बिलासपुर: स्मार्ट सिटी ऑफिस की दोनों लिफ्ट बंद, आम आदमी सीढ़ियों में संघर्ष—MD प्रकाश कुमार सर्वे बेपरवाह

5वीं मंज़िल तक पहुंचना बना मिशन इम्पॉसिबल, अफसर नदारद—आम आदमी संघर्ष में स्मार्ट सिटी में ‘स्मार्ट’ न लिफ्ट, न अफसर—सुविधा गायब, जवाबदेही लापता बिलासपुर की स्मार्ट सिटी अब सुविधा का नहीं, सहनशक्ति का इम्तिहान बन चुकी है। जिस दफ्तर से शहर को “स्मार्ट” बनाने के दावे किए जाते हैं, उसी स्मार्ट सिटी कार्यालय में बुनियादी सुविधा तक नसीब नहीं।स्थिति यह है कि कार्यालय की दो लिफ्टों में से एक तीन महीनों से बंद पड़ी है, जबकि दूसरी पिछले एक हफ्ते से खराब है। नतीजा—5वीं मंज़िल पर…

Continue reading
अर्धनग्न नृत्य, अफसरों की मौज और नोटों की बारिश: गरियाबंद के उरमाल ओपेरा में अश्लीलता का तांडव, SDM हटाए गए, जांच समिति गठित

गरियाबंद। जिले में प्रशासनिक अनुशासन और कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में आयोजित 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम के नाम पर खुलेआम अश्लील नृत्य, अर्धनग्न डांस और महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में रसूखदारों द्वारा पैसे लुटाते, महिलाओं के साथ अश्लीलता करते और पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की मौजूदगी साफ दिखाई दे रही है। प्रशासन की अनुमति से चला अश्लील कार्यक्रम जानकारी के…

Continue reading
बिलासपुर में गूंजा ‘जय छत्तीसगढ़–जय छत्तीसगढ़ी’, नौवें प्रांतीय सम्मेलन का ऐतिहासिक आग़ाज़

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर एक बार फिर छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और संस्कृति का केंद्र बन गई, जब छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के तत्वावधान में नौवें प्रांतीय सम्मेलन 2026 का भव्य शुभारंभ सिम्स ऑडिटोरियम में हुआ। गरिमामय वातावरण, साहित्यिक ऊर्जा और लोक संस्कृति की रंगत ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर डॉ. विनय कुमार पाठक, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी और जिला…

Continue reading
बिलासपुर: अगर कल निकलना है घर से तो सावधान! 11 जनवरी को दोपहर तक बंद रहेंगे शहर के मुख्य मार्ग, देखें पूरा डायवर्सन

बिलासपुर। कल 11 जनवरी 2026 (रविवार) को नगर में आयोजित “प्रभु श्रीराम कथा” के पावन अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के मध्य जगन्नाथ मंगलम (शिव टॉकीज चौक के समीप)से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, मसानगंज मार्ग, मध्य नगरी चौक, मारवाड़ी लाइन, किशन चौक, गोल बाजार, कोतवाली चौक होते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण स्थित कथा स्थल में पहुंचकर सम्पन्न होगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कलश धारणी माताएं-बहनें शामिल…

Continue reading
नितिन सिंघवी का तीखा सवाल: क्या सूडा कैंसर का इलाज पैरासिटामोल से करेगा?

रायपुर। राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक को लेकर हाल ही में जारी निर्देशों ने एक बार फिर सरकार की मंशा और ज़मीनी कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूडा ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिया है कि वे स्वच्छता दीदियों के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के वैकल्पिक उपयोग हेतु जागरूकता अभियान चलाएँ, व्यावसायिक क्षेत्रों, साप्ताहिक बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता फैलाएँ, आर्थिक दंड सुनिश्चित करें, एनजीओ और रहवासी कल्याण संघों की सहभागिता से…

Continue reading