बिलासपुर से भारत की उड़ान: गीता यादव और मधु सिदार जूनियर एशिया कप में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ के खेल मॉडल की बड़ी जीत

बिलासपुर की हॉकी अकादमी से निकलीं दो सितारे, जूनियर एशिया कप में भारत की उम्मीदें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के लिए यह गर्व का क्षण है। प्रदेश के पहले खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE), बिलासपुर से तैयार हुई दो होनहार हॉकी खिलाड़ी गीता यादव और मधु सिदार का चयन 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक चीन में आयोजित एएचएफ (AHF) जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान बढ़ाती नजर आएंगी।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि 1 जून 2022 को शुरू हुए प्रदेश के पहले और एकमात्र स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने महज चार वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर दिए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने बिलासपुर की आवासीय अकादमी में पहले दिन से राकेश टोप्पो के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। इस दौरान विकास पॉल और अजीत लकड़ा ने भी उनके खेल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 मधु सिदार: छोटे गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक

जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के छोटे से गांव पोंगरो की रहने वाली मधु सिदार किसान परिवार से आती हैं। हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले जशपुर में बचपन से ही उन्होंने हॉकी को अपना सपना बनाया। बिलासपुर स्थित आवासीय अकादमी के चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी जगह बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

उनकी प्रमुख उपलब्धियां—

  • 2023 हॉकी इंडिया सब-जूनियर वेस्ट जोन चैंपियनशिप में 9 गोल, सर्वाधिक स्कोरर।
  • गुजरात वेस्ट जोन सब-जूनियर चैंपियनशिप 2024 में रजत पदक।
  • सब-जूनियर फीमेल हॉकी लीग लखनऊ 2024 में सहभागिता।
  • सब-जूनियर नेशनल एवं SGFI स्कूल नेशनल 2024-25 में प्रतिनिधित्व।
  • हरियाणा इंटर जोन चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक।
  • हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप 2025 में चौथा स्थान।
  • 2026 के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में हिस्सा।
  • अप्रैल 2026 से SAI NCOE बेंगलुरु में भारतीय संभावित टीम के साथ प्रशिक्षण।

 गीता यादव: कबीरधाम से भारतीय टीम की भरोसेमंद खिलाड़ी

कबीरधाम जिले के बोड़ला की रहने वाली गीता यादव ने हॉकी की शुरुआती बारीकियां शिवा चौहान से सीखीं। इसके बाद बिलासपुर की आवासीय अकादमी में राकेश टोप्पो के निर्देशन में आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन TOPS योजना के तहत हुआ और वे वर्तमान में SAI NCOE बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही हैं।

गीता का अंतरराष्ट्रीय सफर लगातार मजबूत होता गया—

  • नवंबर 2024 में नीदरलैंड और बेल्जियम दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व।
  • मई-जून 2025 में अर्जेंटीना दौरे में भारतीय टीम की सदस्य।
  • जुलाई 2026 में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भी भारत का प्रतिनिधित्व।

अब उनका चयन जूनियर एशिया कप के लिए हुआ है, जहां उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

 वीडियो कॉल पर मिली उपमुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

दोनों खिलाड़ियों के चयन पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को जूनियर एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने और तिरंगे को ऊंचा रखने का संदेश दिया।

इस उपलब्धि पर खेल सचिव यशवंत कुमार, खेल संचालक तनुजा सलाम, सहायक संचालक ए. एक्का तथा छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने दोनों खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक राकेश टोप्पो को शुभकामनाएं दीं।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर में NHICF के National Flame of Honour 2026 में दिव्यांग कलाकारों, शिक्षकों, संगीत साधकों, किसानों, पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान हुआ. तनिष्क वर्मा, मयंशी खण्डेलवाल सहित कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

    डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह, डॉ. श्याम लाल निराला, सामाजिक कार्यकर्ता किरण सिंह, प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार और शिवसेना नेत्री रेवती यादव की गरिमामयी मौजूदगी में सफल हुआ कार्यक्रम संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मोना आनंद, बिपुला दास व रूना दास के छात्रों सहित आलोक-आशुतोष पांडेय, उदभव ठक्कर, एम अवंतिका, तनिष्क वर्मा, अरजिता सिंह और मयंशी खण्डेलवाल ने बांधा समां National Flame of Honour 2026: बिलासपुर में दिव्यांग कलाकारों, शिक्षकों और संगीत साधकों का सम्मान बिलासपुर में…

    Continue reading
    बिलासपुर: शैलेन्द्र सिंह कछवाहा के नेतृत्व में अर्जुन रेसिडेंसी में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, भक्ति-संस्कृति से सराबोर हुआ समारोह

    भजन, साहित्य और बाल प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, होनहार कलाकारों का हुआ सम्मान बिलासपुर। अशोक नगर स्थित अर्जुन रेसिडेंसी में गणेशोत्सव के अवसर पर भक्ति, साहित्य और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह कछवाहा की नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में गणपति वंदना, भजनों और बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को देर तक बांधे रखा। पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और कार्यक्रम के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *