बिलासपुर: रायगढ़ घराने की तपस्या को मिला राष्ट्र का सर्वोच्च नमन, राष्ट्रपति के हाथों ‘अकादमी रत्न’ से अलंकृत होंगे पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ

बिलासपुर प्रेस क्लब में सम्मान समारोह, राष्ट्रपति द्वारा प्रदान की जाएगी प्रतिष्ठित फेलोशिप

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और रायगढ़ कथक घराने की गौरवशाली परंपरा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान मिलने जा रहा है। रायगढ़ घराने के एकमात्र जीवित दरबारी नर्तक, पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ कथकाचार्य पंडित रामलाल बरेठ को संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप “अकादमी रत्न” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्वयं भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।

यह केवल एक कलाकार का सम्मान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उस सांस्कृतिक विरासत का राष्ट्रीय अभिनंदन है जिसने दशकों से कथक की परंपरा को जीवंत रखा है। रायगढ़ की धरती पर जन्मे पंडित रामलाल बरेठ ने राजा चक्रधर सिंह और अपने पिता पंडित कार्तिक राम के सान्निध्य में कथक की शिक्षा ग्रहण की तथा अपनी अथक साधना से रायगढ़ घराने को देश-दुनिया के प्रतिष्ठित मंचों तक पहुंचाया।

कला की इस यात्रा में उन्होंने न केवल स्वयं की पहचान बनाई, बल्कि हजारों शिष्यों को प्रशिक्षित कर कथक की मशाल अगली पीढ़ियों तक पहुंचाई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में रीडर और चक्रधर नृत्य केंद्र में तीन दशकों तक गुरु के रूप में सेवा देते हुए उन्होंने कथक की अमूल्य परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, चक्रधर सम्मान और शिखर सम्मान जैसे अनेक राष्ट्रीय अलंकरणों से विभूषित पंडित बरेठ के लिए “अकादमी रत्न” सम्मान उनके कला जीवन का स्वर्णिम अध्याय माना जा रहा है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि पंडित रामलाल बरेठ ने रायगढ़ घराने को वैश्विक पहचान दिलाने में अद्वितीय योगदान दिया है। उनकी चार पीढ़ियां आज भी इस परंपरा के ध्वजवाहक के रूप में कार्य कर रही हैं, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

वहीं पूर्व आईएसएस अधिकारी डॉ. रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने इसे छत्तीसगढ़, बिलासपुर और रायगढ़ की सांस्कृतिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि पंडित बरेठ की कला साधना निरंतर नए इतिहास रच रही है।

पंडित रामलाल बरेठ के पुत्र एवं प्रसिद्ध कथक गुरु भूपेंद्र बरेठ ने कहा कि यह सम्मान उनके पिता की दशकों लंबी तपस्या, समर्पण और कला के प्रति निष्ठा का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस उपलब्धि से रायगढ़ घराने और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी नई प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

“जब साधना इतिहास बनती है, तब राष्ट्र उसे ‘अकादमी रत्न’ कहकर सम्मानित करता है — पंडित रामलाल बरेठ उसी विरासत का नाम हैं।”

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    रायपुर में गूंजा शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश: राज्यभर की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान, ‘बांसगीत’ ने मोहा मन

    यादव प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 में मेधावी विद्यार्थी, डॉक्टर, पीएससी अधिकारी, नीट सफल अभ्यर्थी, खिलाड़ी और समाज गौरव हुए सम्मानित रायपुर, 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ एवं एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित “यादव प्रतिभा सम्मान समारोह–2026” शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक एकता और प्रतिभा सम्मान का अनुपम संगम बन गया। प्रदेशभर से आए मेधावी विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले युवा, चिकित्सक, खिलाड़ी, कलाकार, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि…

    Continue reading
    “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजेगा बिलासपुर: जय वंदेमातरम् संगठन निकालेगा चौथे वर्ष की भव्य कांवड़ यात्रा, आकर्षक झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण

    बिलासपुर। सावन माह की आध्यात्मिक आस्था को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जय वंदेमातरम् संगठन द्वारा 9 अगस्त (रविवार) को चौथे वर्ष की भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित हो रही यह यात्रा इस बार और भी भव्य एवं विशाल स्वरूप में नजर आएगी। संगठन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू सलूजा ने बताया कि इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य उन शिवभक्तों को भी पुण्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *