बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बिल्हा शाखा की कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा गिरफ्तार

दो करोड़ से ज्यादा का बैंक घोटाला: SBI बिल्हा की कैशियर एसीबी के शिकंजे में

बिलासपुर। आर्थिक अनियमितता के एक बड़े मामले में एसीबी बिलासपुर की टीम ने स्टेट बैंक बिल्हा शाखा की तत्कालीन कैशियर श्रीमती तेजवथ थीरापतम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने बैंक कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर 2,06,37,600 रुपये का गबन कर बैंक को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

 क्या है पूरा मामला?

शाखा प्रबंधक पीयूष बारा द्वारा एसीबी मुख्यालय रायपुर में की गई शिकायत के अनुसार,
19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच आरोपी कैशियर ने—

  • बैंक रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ की
  • कई खातों में रकम ट्रांसफर की
  • लेनदेन को छिपाने के लिए खर्च को पेय पदार्थ, भोजन, किराया और रखरखाव मद में दर्शाया

इस शिकायत पर 19 जनवरी 2026 को पीसी एक्ट 1988 की धारा 13(1)(A), 13(2) तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 विभागीय जांच में भी पुष्टि

स्टेट बैंक द्वारा की गई आंतरिक जांच में भी आर्थिक अनियमितता और राशि गबन की पुष्टि हुई।
एसीबी ने विभागीय रिपोर्ट और अपने स्तर पर जुटाए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी थी।

 गोपनीय सूचना पर गिरफ्तारी

26 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बिल्हा स्थित बैंक शाखा में गुप्त रूप से पहुंची है।
एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर लिया।

  • आरोपी का संदिग्ध मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है
  • मोबाइल से कई अहम खुलासे होने की संभावना
  • विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश कर रिमांड की तैयारी

 पृष्ठभूमि

  • जून 2025 से निलंबित
  • रिजनल बिज़नेस ऑफिस (RBO) जगदलपुर में अटैच
  • जून 2025 से लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित
  • मूल निवासी: जिला खम्मम, आंध्रप्रदेश

बड़ा सवाल

क्या यह गबन अकेले संभव था?
क्या बैंक की आंतरिक निगरानी प्रणाली फेल रही?
क्या अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आएगी?

एसीबी की जांच आगे और बड़े खुलासे कर सकती है।

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में लेडी ड्रग रैकेट का पर्दाफाश: दो सगी बहनें गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

    बिलासपुर। शहर में नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए सरकंडा पुलिस और ACCU टीम ने एक बड़े “लेडी ड्रग रैकेट” का खुलासा किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस पूरे नेटवर्क को दो सगी बहनें चला रही थीं, जो अलग-अलग नामों से शहर में गांजा बेचकर पुलिस को चकमा दे रही थीं। क्या है पूरा मामला? गुप्त सूचना के आधार पर पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर क्षेत्र में रेड कार्रवाई की गई। मौके पर पुलिस ने दो महिलाओं को कार और स्कूटी…

    Continue reading
    बिलासपुर में खनिज चोरों पर प्रहार: 8 वाहन जब्त, कलेक्टर संजय अग्रवाल का सख्त एक्शन!

    बिलासपुर | 12 अप्रैल 2026 बिलासपुर में अवैध खनिज कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने जबरदस्त शिकंजा कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के सख्त निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 8 वाहन जब्त कर लिए।  यह कार्रवाई साफ संकेत है कि अब जिले में अवैध रेत, मुरुम और गिट्टी का खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला! कहाँ-कहाँ पड़ी रेड? खनिज विभाग की टीम ने चकरभाठा,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *