बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज 7 फरवरी को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा चिल्हाटी, पचपेड़ी एवं ढेका क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान बिना किसी वैध अनुमति के खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 3 हाईवा वाहन जब्त किए गए। जब्त किए गए वाहनों को पुलिस थाना पचपेड़ी एवं खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खनिज माफियाओं के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
खनिज विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन की इस मुहिम को आमजन का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…
बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…