बिलासपुर: लखीराम ऑडिटोरियम में गूंजे एवरग्रीन हिट्स 2026, सुरों की शाम ने बांधा समां

कार्यक्रम की जान बनी नन्ही जोड़ी, मयंशी खंडेलवाल और अर्जिता सिंह ने बांधा समां

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कला संगम समिति के बैनर तले लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित “एवरग्रीन हिट्स 2026” कार्यक्रम ने संगीत प्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया। सुर, ताल और भावनाओं से सजी इस संगीतमय शाम में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने ऑडिटोरियम को तालियों की गूंज से भर दिया।

कार्यक्रम की खास आकर्षण रहीं 7 वर्षीय मयंशी खंडेलवाल और 10 वर्षीय अर्जिता सिंह की बाल जोड़ी, जिन्होंने अपनी मधुर गायन प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कम उम्र में उनकी परिपक्व गायकी ने सभी को हैरान कर दिया।

वहीं, अनुपम शुक्ला ने अपनी आउटस्टैंडिंग सिंगिंग परफॉर्मेंस से मंच पर समां बांध दिया और श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। सिंगर मयूरी खंडेलवाल की यूनिक और सोलफुल गायन प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। इसके साथ ही सागर साहू, प्रकाश श्रीवासन,वर्षा तिवारी और कृष्णा सरकार ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य और सफल आयोजन के पीछे सीनियर गायक परमवीर मरहास, जितेंद्र सिंह ठाकुर, पंकज खण्डेलवाल और दिलीप सराफ की मेहनत और मार्गदर्शन सराहनीय रहा, जिनके प्रयासों से यह कार्यक्रम यादगार बन सका।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, अतिविशिष्ट समाजसेवी प्रवीण झा, डॉ. गजेंद्र तिवारी, आइरएस आर.सी. श्रीवास्तव और वरिष्ठ पत्रकार अतुल कांत खरे की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

एवरग्रीन हिट्स 2026 न सिर्फ एक संगीत कार्यक्रम रहा, बल्कि सुरों के जरिए पीढ़ियों को जोड़ने वाला एक यादगार सांस्कृतिक उत्सव बनकर सामने आया। 

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *