बिलासपुर: 77वें गणतंत्र दिवस पर पं. देवकीनंदन चौक में भारतमाता की भव्य महाआरती

केंद्रीय मंत्री तोखन लाल साहू हुए शामिल, नन्हे कलाकार तनिष्क वर्मा ने बांधा समां

बिलासपुर:  77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पं. देवकीनंदन चौक में मां भारतीय राष्ट्र जागरण मंच के तत्वावधान में भारत माता की भव्य महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भव्यता और श्रद्धा के साथ किया गया। इस दिव्य आयोजन में केंद्रीय मंत्री  तोखन लाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रश्मि बुधिया, मंच के संरक्षक डॉ. ओम माखीजा, अध्यक्ष विपुल शर्मा सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम स्थल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के रंग में रंगा नजर आया। देशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित नन्हे कलाकार मास्टर तनिष्क वर्मा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। अपनी मधुर आवाज़, भावपूर्ण गायन और मंच पर आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति के माध्यम से तनिष्क ने ऐसी सुरमयी छटा बिखेरी कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक कर चुके हैं सराहना

कम उम्र में बड़ी पहचान बना चुके मास्टर तनिष्क वर्मा आज छत्तीसगढ़ की उभरती सांस्कृतिक पहचान बन चुके हैं। उनकी प्रतिभा को केंद्रीय मंत्री श्री तोखन लाल साहू, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने विभिन्न मंचों पर खुले मंच से सराहा है। कई अवसरों पर जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि तनिष्क जैसी प्रतिभाएं प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखती हैं।

देशभक्ति गीत हों या आध्यात्मिक भजन, हर प्रस्तुति में तनिष्क की आवाज़ श्रोताओं के मन को सीधे छू जाती है। इतनी कम उम्र में उनकी गायकी में जो परिपक्वता, अनुशासन और साधना दिखाई देती है, वह उन्हें अपनी पीढ़ी के अन्य कलाकारों से अलग पहचान दिलाती है। यही कारण है कि आज वे न केवल मंच के सितारे हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक भविष्य की आशा भी माने जा रहे हैं।

बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर भारत माता की महाआरती

कार्यक्रम का शिखर क्षण तब आया जब बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर भारत माता की भव्य महाआरती संपन्न हुई। दीपों की आलोकित पंक्तियां, मंत्रोच्चार और देशभक्ति की भावना से सराबोर यह दृश्य अद्भुत और अविस्मरणीय रहा। इस अलौकिक क्षण के साक्षी बनने के लिए पं. देवकीनंदन चौक पर अपार जनसमूह उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण राष्ट्रमय हो उठा।

केंद्रीय मंत्री  तोखन लाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को समाज में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला बताया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और संगीत के इस दिव्य संगम ने उपस्थित हर व्यक्ति के मन को गर्व, ऊर्जा और प्रेरणा से भर दिया।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    5 एकड़ जमीन पर घमासान: खबर से राजभवन तक शिकायत, अब GGV का बड़ा स्पष्टीकरण—‘किसी को जमीन देने की कोई योजना नहीं’

    स्टैंडिंग कमेटी के एजेंडा-7 को लेकर उठे सवालों के बाद मामला गरमाया; शिकायतकर्ता ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की, विश्वविद्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर जमीन आवंटन से किया साफ इनकार   बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGV) की करीब 5 एकड़ जमीन को लेकर उठा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। विश्वविद्यालय की जमीन को लेकर सामने आई खबर के बाद मामला राज्यपाल तक पहुंचा और शिकायत के जरिए कथित जमीन आवंटन प्रस्ताव को निरस्त करने तथा मामले में कार्रवाई की…

    Continue reading
    बिलासपुर: मोहम्मद अजीज के अमर गीतों की शाम में रेवती यादव होंगी खास मेहमान

    लखीराम ऑडिटोरियम में दिग्गजों के सुरों के बीच 8 साल की बाल प्रतिभा मयंशी खण्डेलवाल की प्रस्तुति बनेगी शाम का खास आकर्षण मोहम्मद अजीज की आवाज फिर होगी जिंदा, 9 अगस्त को लखीराम में सजेगी सुरों की यादगार महफिल ‘वॉइस ऑफ मोहम्मद अजीज’ बिजय अजीज बिखेरेंगे सदाबहार नगमों का जादू, बिलासपुर में गूंजेंगे बॉलीवुड के अमर गीत बिलासपुर। कुछ आवाजें वक्त के साथ खामोश हो जाती हैं, लेकिन उनके गीत कभी नहीं मरते। ऐसी ही अमर आवाज के मालिक रहे मशहूर पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद अजीज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *