बिलासपुर: पौष पूर्णिमा पर मानवता का उत्सव, रोटी बैंक बिलासपुर के सेवा कार्य में समाजसेवी सुनील यादव परिवार का अनुकरणीय योगदान

बिलासपुर। दीन-दुखियों, असहायों, जरूरतमंदों एवं सड़क-फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले प्रभुजनों के लिए नित्य निस्वार्थ सेवा में संलग्न रोटी बैंक बिलासपुर समाज में मानवता, करुणा और संवेदना की मिसाल बनता जा रहा है।

पौष पूर्णिमा (स्नान-दान पूर्णिमा) के पावन अवसर पर समाजसेवी सुनील यादव के साथ उनकी पत्नी रेवती यादव एवं उनके परिवार द्वारा रोटी बैंक बिलासपुर के सेवा अभियान में सहयोग प्रदान किया गया। इस सहयोग के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया, जिससे कई भूखे चेहरों पर संतोष और मुस्कान देखने को मिली।

रोटी बैंक बिलासपुर द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे इस पुनीत कार्य का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक भोजन पहुँचाना है। यादव परिवार का यह योगदान न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर रोटी बैंक बिलासपुर परिवार ने यादव परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान उन्हें एवं उनके परिवार को सदा सुखी, स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें, उनके अन्न-धन के भंडार सदैव भरपूर रहें तथा उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हों।

“कोई भी भूखा न रहे” — इसी संकल्प के साथ रोटी बैंक बिलासपुर मानव सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर है।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *